Friday, June 2, 2023
DRNews
  • होम
  • बड़ी खबर
  • ताजा खबरें
  • भारत
  • प्रदेश
    • दिल्ली NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • उड़ीसा
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
    • आईपीएल (IPL)
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कोरोना
    • टेक
    • ऐस्ट्रो
    • काम की बात
    • लोकल
LIVE
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
  • होम
  • बड़ी खबर
  • ताजा खबरें
  • भारत
  • प्रदेश
    • दिल्ली NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • उड़ीसा
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
    • आईपीएल (IPL)
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कोरोना
    • टेक
    • ऐस्ट्रो
    • काम की बात
    • लोकल
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Article

(बॉलीवुड के अनकहे किस्से) इंग्लिश विंग्लिश और श्रीदेवी की दूसरी पारी

Admin by Admin
May 13, 2023
in Article
0 0
0
(बॉलीवुड के अनकहे किस्से) इंग्लिश विंग्लिश और श्रीदेवी की दूसरी पारी
0
SHARES
8
VIEWS
FacebookTwitterWhatsapp

अजय कुमार शर्मा

हिंदी दर्शकों की चहेती “रूप की रानी” श्रीदेवी ने तीन लम्बे दशक (1967-97) तक कैमरे के सामने रहने के बाद ऋषि कपूर के साथ “कौन सच्चा कौन झूठा ” की रिलीज के बाद ब्रेक ले लिया था। तब बोनी कपूर के साथ शादी करके वे गर्भवती भी थीं। आज यह यकीन करना जरा मुश्किल है कि श्रीदेवी जैसी एक्ट्रेस, जिसने चार साल की उम्र से ही कैमरे से दोस्ती कर ली थी, फिल्मों से इतना लम्बा ब्रेक लेंगी। पन्द्रह साल लम्बा…। इस बीच श्रीदेवी ने अपने आप को पेरेन्ट्स टीचर्स मीटिंग और अपनी दोनों बेटियों की अच्छी परवरिश करने में पूरी तरह व्यस्त कर लिया।

ऐसा नहीं कि इस बीच श्रीदेवी को मिलने वाले वापसी के ऑफरों में कोई कमी आई हो। मिसाल के तौर पर सुभाष घई से मिलने वाला एक ऑफर, जिसमें वे यादें (2001) फिल्म में जैकी श्रॉफ के साथ श्रीदेवी को एक छोटा सा कैरेक्टर रोल देना चाहते थे। इसे श्रीदेवी के मना करने पर रति अग्निहोत्री ने किया। बी.आर. चोपड़ा श्रीदेवी को अमिताभ बच्चन के साथ बागबान (2003) के लिए साइन करना चाहते थे, लेकिन श्रीदेवी को नहीं लगा कि ये फिल्म उनकी वापसी के लिए सही फिल्म है। उनकी जगह हेमा मालिनी को साइन कर लिया गया। वे एक और फिल्म अपने ही प्रोडक्शन के लिए करते-करते रह गईं। शक्ति (2002) नाम की ये फिल्म उनके दुबारा गर्भवती होने की वजह से करिश्मा कपूर को मिली। इस बीच वापसी के लिए श्रीदेवी ने टीवी पर मालिनी अय्यर (2004) नाम के एक सीरिज के साथ शुरुआत की। इस शो को बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे थे, जिसमें श्रीदेवी एक पंजाबी पति (महेश ठाकुर) की दक्षिण भारतीय पत्नी बनी थी। दंपति के पंजाब आकर रहने की यह कहानी दर्शकों को बिल्कुल भी रास नहीं आई।

अभिनेत्रियों की वापसी हमेशा से मुश्किल रही है। माधुरी दीक्षित ने 2007 में आजा नचले के साथ वापसी की, लेकिन फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही। जूही चावला, करिश्मा कपूर, काजोल और ऐश्वर्या राय सभी हीरोइनों को वापसी के लिए संघर्ष करना पड़ा है। इसलिए शायद श्रीदेवी की वापसी का इकलौता रास्ता एक्टिंग के दम पर, किसी दमदार रोल के दम पर ही संभव था। दर्शक उन्हें स्टार के तौर पर शायद तभी स्वीकार कर सकते थे। जब इंग्लिश विंग्लिश रिलीज हुई तो लगा कि जैसे ये रोल श्रीदेवी के लिए ही बना था। फिल्म में श्रीदेवी ने शशि गोडबोले नाम की एक महाराष्ट्र की महिला का किरदार निभाया, जिसे अंग्रेजी बोलने में दिक्कत आती है। एक ऐसी औरत की कहानी, जिसका डर ये है कि वो एक ऐसी भाषा नहीं बोल पाती जिसे ‘कूल’ समझा जाता है। फिल्म में कई ऐसे लम्हे थे जो दर्शकों को अपने से लगें।

श्रीदेवी ने इस रोल को नई ऊंचाई दे डाली। भीड़ में खो जाने और गलत समझ लिए जाने वाले ये अहसास सबके जाने-पहचाने थे। फिल्म के आखिर में अपनी भांजी की शादी में दिए गये छोटे से भाषण के साथ वे दर्शकों के दिमाग में अटक कर रह गईं। फिल्म की सफलता से यह सिद्ध हुआ कि पन्द्रह साल के बाद भी श्रीदेवी में अपने कन्धों पर किसी फिल्म को खींच ले जाने का माद्दा था। फिल्म को जितना आलोचकों ने पसन्द किया, उतना ही दर्शकों ने। ये फिल्म हिन्दुस्तान के बढ़ते मिडल क्लास को भी खूब पसन्द आई , जो अभी भी अंग्रेजी को सामाजिक पायदान पर ऊपर चढ़ने का जरिया मानता है।

देश-विदेश में भी ये फिल्म खूब सराही गई। इंग्लिश विंग्लिश सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म की श्रेणी में अकादमी अवॉर्ड के लिए भारत की ओर से आधिकारिक रूप से नामांकित की गई। उनतालीस साल की अभिनेत्री के लिए इससे शानदार वापसी और क्या होती। काश वे हमारे बीच और लंबे समय तक रही होती…।

चलते-चलते

श्रीदेवी के लिए बॉलीवुड में प्रवेश उनकी अम्मा राजेश्वरी की निरन्तर कोशिशों का ही नतीजा था। राजेश्वरी अपनी जवानी में अदाकारा बनने के सपने देखा करती थी, और इसलिए आन्ध्र प्रदेश के छोटे से शहर तिरुपति से मद्रास चली आई थीं। राजेश्वरी ने छोटी-मोटी भूमिकाएं ही कीं, लेकिन उनकी महत्वाकांक्षा कभी खत्म नहीं हुई। राजेश्वरी के पहले पति ने जब उन्हें छोड़ दिया तो तलाक की बात करने के सिलसिले में उनकी मुलाकात अय्यपन नाम के एक वकील से हुई जिनकी मद्रास में अच्छी प्रैक्टिस चला करती थी। अय्यपन खुद शादीशुदा थे, और उनके दो बेटे भी थे। लेकिन राजेश्वरी की ओर उनका आकर्षण बढ़ता गया और अंत में दोनों साथ रहने लगे।

उनकी दोनों बेटियों श्रीदेवी और श्रीलता के बीच मां के अधूरे ख्वाब पूरे करने के लिए श्रीदेवी को चुना गया। दो साल की उम्र से ही राजेश्वरी श्रीदेवी की लेकर स्टूडियो के चक्कर लगाने लगीं। और इस तरह बेबी श्रीदेवी को थुनैईवन (1969)में भगवान मुरुगन का एक छोटा सा रोल मिल गया, और उसने उसी छोटे से रोल में कमाल कर दिया। यहां तक कि पोस्टरों और विज्ञापनों में भी बेबी श्रीदेवी छाई रहीं। जिस तरह तेलुगु दर्शकों के लिए एनटीआर कृष्ण का दूसरा रूप बन गये थे, वैसे ही श्रीदेवी तमिल सिनेप्रेमियों के लिए भगवान मुरुगन का बाल रूप बन चुकी थीं और श्रीदेवी के इस मनोहारी रूप का फायदा उठाने के लिए फिल्मकारों की लम्बी लाइन लग गई…।

Share this:

  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
  • WhatsApp
  • Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: bollywoodEnglish VinglishSri Devi
Previous Post

अपने ही प्रधानमंत्रियों का दुश्मन पाक

Next Post

परिणीति-राघव चड्ढा की सगाई में शामिल होंगे ये एक्टर्स, सामने आई लिस्ट

Next Post
परिणीति-राघव चड्ढा की सगाई में शामिल होंगे ये एक्टर्स, सामने आई लिस्ट

परिणीति-राघव चड्ढा की सगाई में शामिल होंगे ये एक्टर्स, सामने आई लिस्ट

RECOMMENDED NEWS

पांच साल पूरा करेगी आघाड़ी सरकार

पांच साल पूरा करेगी आघाड़ी सरकार

ठग सुकेश चंद्रशेखर ने किया दावा- जैकलीन फर्नांडीस के साथ रिश्ते में था

ठग सुकेश चंद्रशेखर ने किया दावा- जैकलीन फर्नांडीस के साथ रिश्ते में था

हाईकोर्ट  ने  कर दी जमानत अर्जी खारिज, रिया-शोविक की न्यायिक हिरासत 20 अक्टूबर तक बढ़ी

हाईकोर्ट ने कर दी जमानत अर्जी खारिज, रिया-शोविक की न्यायिक हिरासत 20 अक्टूबर तक बढ़ी

स्पॉ की आड़ में वेश्या व्यवसाय

स्पॉ की आड़ में वेश्या व्यवसाय

POPULAR NEWS

  • चूनाभट्टी के सड़क पर 10  फीट का अजगर, देखे विडीओ

    चूनाभट्टी के सड़क पर 10 फीट का अजगर, देखे विडीओ

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कुर्ला के भाभा हॉस्पिटल में सुरक्षा कर्मी को विषारी साप ने मारा डंक

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 18 साल की लड़की से सेक्स कर सकते हैं, शादी नहीं? शादी में मोदी को समस्या क्या है- असुद्ददीन ओवैसी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • छोटे रूढ़िवादी शहर से निकलकर बॉलीवुड में अपना पैर जमा रही है सेजल शाह

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुंबईकरों के लिए बड़ी खबर! वैक्सीनेशन सेंटर जाने की जरूरत नहीं, अपनी सोसाइटी में वैक्सीन लगाई जा सकेगी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • राहुल गांधी के मुस्लिम लीग पर दिए गए बयान पर भाजपा का निशाना, बुद्धिमत्ता पर उठाए सवाल June 2, 2023
  • राहुल गांधी कुछ भी करें, देश की जनता फिर से नरेन्द्र मोदी को बनाएगी प्रधानमंत्री : अजय टम्टा June 2, 2023
  • केसीआर सरकार ने तेलंगाना दिवस समारोह में राज्यपाल को नहीं बुलाया June 2, 2023
  • केन्द्र के खिलाफ सभी विपक्षी दलों को एकजुट होना होगा : अरविंद केजरीवाल June 2, 2023
  • तेलंगाना की बीआरएस सरकार जनता को दे रही धोखाः जी. किशन रेड्डी June 2, 2023
  • सर्राफा बाजार : सोने की चमक बढ़ी, चांदी की कीमत ने पार किया 72 हजार का स्तर June 2, 2023
  • उतार-चढ़ाव के बीच मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार June 2, 2023

Category

  • Andhra Pradesh (15)
  • Article (14)
  • Arunachal Pradesh (6)
  • Assam (13)
  • E-paper (65)
  • Haryana (27)
  • Himachal Pradesh (26)
  • jammu and kashmir (86)
  • Karnataka (88)
  • Kerala (22)
  • kolkata (66)
  • Life Style (13)
  • Mumbai (369)
  • Spiritual (41)
  • Tamil Nadu (25)
  • Telangana (45)
  • Uttarakhand (86)
  • West Bengal (27)
  • Youtube Channel (128)
  • अन्य (484)
  • आईपीएल (IPL) (84)
  • उड़ीसा (8)
  • उत्तर प्रदेश (434)
  • ऐस्ट्रो (314)
  • काम की बात (335)
  • कोरोना (519)
  • क्राइम (793)
  • खेल (249)
  • गुजरात (108)
  • छत्तीसगढ़ (20)
  • झारखंड (39)
  • टेक (49)
  • ताजा खबरें (1,943)
  • दिल्ली NCR (429)
  • देश विदेश (479)
  • पंजाब (132)
  • प्रदेश (42)
  • बड़ी खबर (2,216)
  • बिहार (94)
  • ब्लोग (37)
  • भारत (726)
  • मध्य प्रदेश (95)
  • मनोरंजन (1,117)
  • महाराष्ट्र (850)
  • राजनीति (971)
  • राजस्थान (68)
  • लोकल (295)
  • विडीओ (11)
  • शिक्षा (113)
  • हेल्थ (253)
  • हैदराबाद (18)
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • होम
  • बड़ी खबर
  • ताजा खबरें
  • भारत
  • प्रदेश
    • दिल्ली NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • उड़ीसा
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
    • आईपीएल (IPL)
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कोरोना
    • टेक
    • ऐस्ट्रो
    • काम की बात
    • लोकल

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d bloggers like this:
    Verified by MonsterInsights