देश-दुनिया के इतिहास में 18 मई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। 1974 में 18 मई को ही भारत ने राजस्थान के पोखरण में अपना पहला परमाणु परीक्षण कर दुनिया के तमाम देशों को चकित कर दिया था। इसे स्माइलिंग बुद्धा नाम दिया गया था। इससे पहले केवल पांच देशों ने ही परमाणु परीक्षण किया था। यह सभी देश संयुक्त राष्ट्र के स्थायी सदस्य थे। इसे बुद्ध जैसे शांतिप्रिय व्यक्तित्व का नाम देने की दो वजह थीं। एक तो उस दिन बुद्ध पूर्णिमा थी। दूसरा, भारत दुनिया को बताना चाहता था कि यह परीक्षण शांति के उद्देश्य से किया गया है।
साल 1998 में 11 और 13 मई को भारत ने फिर इसी जगह पर पांच और परमाणु परीक्षण किए। इसे पोखरण-2 नाम दिया गया। इसकी जिम्मेदारी अब्दुल कलाम के हाथों में थी। इस परीक्षण के सफल होने के बाद एक बार फिर भारत को तमाम तरह के प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1848: जर्मनी में पहली नेशनल असेंबली का उद्घाटन।
1912: पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्म श्री पुंडालिक रिलीज ।
1991: चॉकलेट कंपनी में केमिस्ट के तौर पर काम करने वाली 27 वर्षीय हेलेन ने ब्रिटेन की पहली अंतरिक्ष यात्री के तौर पर सोवियत सोयूज यान से उड़ान भरी। उन्हें एक पहेली का जवाब देने पर यह मौका दिया गया।
1994: गाजा पट्टी क्षेत्र से अंतिम इजरायली सैनिक टुकड़ी हटाए जाने के साथ ही क्षेत्र पर फलिस्तीनी स्वायत्तशासी शासन पूरी तरह से लागू।
2004: इजरायल के राफा विस्थापित कैंप में इजरायली सैनिकों ने 19 फलिस्तीनियों को मौत के घाट उतारा।
2006ः नेपाल नरेश को कर के दायरे में लाया गया।
2007ः कजाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर वायेव का कार्यकाल असीमित समय के लिए बढ़ा।
2008ः पार्श्वगायक नितिन मुकेश को मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित किया।
2009: श्रीलंका सरकार ने 25 साल से तमिल विद्रोहियों के साथ हो रही जंग के खत्म होने का ऐलान किया। सेना ने देश के उत्तरी हिस्से पर कब्जा किया और लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन को मार गिराया।
जन्म
1881ः संविधान सभा के सदस्य राम लिंगम चेट्टियार।
1933: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा।
1951ः भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़।
निधन
1966ः भारत के सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी पंचानन माहेश्वरी।
2012ः बाबा जय गुरुदेव।
2017ः भारतीय अभिनेत्री रीमा लागू।
दिवस
-अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस