Friday, June 2, 2023
DRNews
  • होम
  • बड़ी खबर
  • ताजा खबरें
  • भारत
  • प्रदेश
    • दिल्ली NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • उड़ीसा
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
    • आईपीएल (IPL)
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कोरोना
    • टेक
    • ऐस्ट्रो
    • काम की बात
    • लोकल
LIVE
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
  • होम
  • बड़ी खबर
  • ताजा खबरें
  • भारत
  • प्रदेश
    • दिल्ली NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • उड़ीसा
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
    • आईपीएल (IPL)
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कोरोना
    • टेक
    • ऐस्ट्रो
    • काम की बात
    • लोकल
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home ब्लोग

इतिहास के पन्नों में 20 मईः …और वास्को डी गामा ने की भारत की खोज

Admin by Admin
May 20, 2023
in ब्लोग
0 0
0
इतिहास के पन्नों में 20 मईः …और वास्को डी गामा ने की भारत की खोज
0
SHARES
9
VIEWS
FacebookTwitterWhatsapp

देश-दुनिया के इतिहास में 20 मई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का महत्व यूरोप के दो नाविकों से है। एक ने अमेरिकी द्वीप खोजा। दूसरा 20 मई को ही भारत की धरती पर पहुंचा। यह हैं पुर्तगाल के वास्को डी गामा और इटली के क्रिस्टोफर कोलंबस। 20 मई 1498 को वास्को डी गामा भारत के दक्षिणी छोर पर कालीकट के तट पर पहुंचे थे।

कोलंबस 1492 में भारत की खोज पर निकले थे। दो महीने से ज्यादा की यात्रा के बाद जिस जगह वो पहुंचे उन्होंने उसे ही भारत समझ लिया। जबकि, वो अमेरिकी द्वीपों पर पहुंचे थे। वह बहामास का आइलैंड सैन सल्वाडोर था। कोलंबस की पहली यात्रा के करीब पांच साल बाद जुलाई 1497 में पुर्तगाल के युवा नाविक वास्को डी गामा भारत की खोज में निकले। यात्रा की शुरुआत पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन से हुई।

वास्को डी गामा का पहला ठिकाना बना दक्षिण अफ्रीका। कहा जाता है कि यहां मिले कुछ भारतीयों से ही उन्हें पता चला कि वो भारत नहीं दक्षिण अफ्रीका पहुंचे हैं। दक्षिण अफ्रीका से निकलकर वो आगे बढ़े तो उनके कई साथी बीमार पड़ने लगे। उन्हें अपनी यात्रा मोजाम्बिक में रोकनी पड़ी। यहां के सुल्तान को उन्होंने यूरोपीय उपहार दिए। इससे खुश सुल्तान ने वास्को डी गामा की भरपूर मदद की और भारत का रास्ता खोजने में भी मदद की।

आखिरकार, करीब 10 महीने के सफर के बाद 20 मई, 1498 को वास्को डी गामा कालीकट के तट पर पहुंच गए। कालीकट में तीन महीने बिताने के बाद वो वापस पुर्तगाल लौटे। जब उन्होंने अपना सफर शुरू किया था तो उनके साथ 199 नाविक थे, लेकिन जब वो वापस पहुंचे तो उनके सिर्फ 55 नाविक जिंदा बचे थे।

यह तारीख अंतरिक्ष इतिहास में भी एक महत्वपूर्ण घटना के साथ दर्ज है। 20 मई 1990 को हबल स्पेस टेलीस्कोप ने पहली बार अंतरिक्ष की तस्वीरें धरती पर भेजी थीं। इसके साथ ही ब्रिटेन के बकिंघमशायर के व्यवसायिक शहर हाई वायकॉम में मेयर को सार्वजनिक तौर पर तौलने की मध्यकालीन की एक मजेदार परंपरा का निर्वाह किया गया। समय-समय पर मेयर के वजन की जांच करके यह पता लगाया जाता है कि कहीं उनका वजन तो नहीं बढ़ रहा है और अगर वजन बढ़े तो इसे करदाताओं के पैसे में हेरफेर का परिणाम माना जाता है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1293: जापान के कामाकुरा में भूकंप। 30 हजार लोगों की मौत।

1378: बहमनी सुलतान दाऊद शाह की हत्या।

1421: दिल्ली के पहले सैयद शासक खिज्र खान की मौत।

1609: विलियम शेक्सपियर की कविताओं के पहले संग्रह का लंदन में प्रकाशन।

1873: सान फ्रैंसिस्कों के कारोबारी लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जेकब डेविस को जींस का पेटेंट मिला।

1891: थॉमस एडिसन के प्रोटोटाइप काइनेटोस्कोप को नेशनल फेडरेशन के सामने पहली बार सार्वजनिक रूप से पेश किया।

1902: क्यूबा को अमेरिका से आजादी मिली।

1927: सऊदी अरब को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1965 : कमांडर एमएस कोहली के नेतृत्व में पहला भारतीय दल एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने में कामयाब रहा।

1965: ब्रिटिश पुलिस को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आंसू गैस के गोले छोड़ने की अनुमति मिली।

1972: इंदिरा गांधी ने दूसरे हावड़ा ब्रिज की आधारशिला रखी।

1990: हबल स्पेस टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष से पहली तस्वीरों भेजी।

1995: रूस ने मानव रहित अंतरिक्ष यान का सफल प्रक्षेपण किया।

1998: मल्टीबैरल रॉकेट प्रणाली ‘पिनाका’ का परीक्षण।

1999: कुर्द विद्रोही नेता सेमडिम साकिक को मृत्युदंड की सजा दी गई।

2000: फिजी में जॉर्ज स्पेट बने अंतरिम प्रधानमंत्री।

2003: पाकिस्तान ने हिज्बुल मुजाहिद्दीन पर प्रतिबंध लगाया।

2001: अफगानिस्तान में तालिबान ने हिंदुओं की अलग पहचान के लिए ड्रेस कोड बनाया।

2011: तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मध्य प्रदेश के बीना में ऑयल रिफाइनरी देश को समर्पित की।

2011: झारखंड की प्रेमलता अग्रवाल ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय महिला होने का गौरव हासिल करते हुए पर्वतारोहण के क्षेत्र में इतिहास रचा।

2011: कॉमनवेल्थ घोटाले में सीबीआई ने पहली चार्जशीट दायर की।

जन्म

1900: हिंदी के प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत।

1918ः भारत-पाकिस्तान युद्ध में अहम भूमिका निभाने वाले अमर शहीद पीरू सिंह।

1926ः राज्यसभा के पूर्व उपाध्यक्ष गोदे मुरहारी।

1941ः सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री गोह चोक टोंग।

1977ः भारत की राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य अंजुम चोपड़ा।

निधन

1929: चंपारण सत्याग्रह से संबद्ध रहे राजकुमार शुक्ल।

1932: अंग्रेजों के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकने वाले बिपिन चंद्र पाल।

1957: आंध्र प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री टी. प्रकाशम।

1972: ब्रज भाषा के प्रसिद्ध कवि गया प्रसाद शुक्ल ‘सनेही’।

2012: प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान लीला दुबे।

Share this:

  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
  • WhatsApp
  • Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: discovery of sea route to IndiaMay 20 in the pages of historyVasco da Gama
Previous Post

शनिवार का राशिफल – 20 मई 2023

Next Post

रविवार का राशिफल – 21 मई 2023

Next Post
शुक्रवार का राशिफल – 07 अप्रैल 2023

रविवार का राशिफल - 21 मई 2023

RECOMMENDED NEWS

सिल्वर हुडी में कान्स रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या की एंट्री, तस्वीरें वायरल

सिल्वर हुडी में कान्स रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या की एंट्री, तस्वीरें वायरल

बुधवार से नासिक में सख्त लॉकडाउन

बुधवार से नासिक में सख्त लॉकडाउन

राकेश झुनझुनवाला की एयरलाइन सात अगस्त को शुरू करेगी विमानों का परिचालन, टिकटों की बुकिंग शुरू

राकेश झुनझुनवाला की एयरलाइन सात अगस्त को शुरू करेगी विमानों का परिचालन, टिकटों की बुकिंग शुरू

डोंगरी ड्रग्स फैक्टरी मामला-एनसीबी ने की पांचवी गिरफ्तारी

डोंगरी ड्रग्स फैक्टरी मामला-एनसीबी ने की पांचवी गिरफ्तारी

POPULAR NEWS

  • चूनाभट्टी के सड़क पर 10  फीट का अजगर, देखे विडीओ

    चूनाभट्टी के सड़क पर 10 फीट का अजगर, देखे विडीओ

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कुर्ला के भाभा हॉस्पिटल में सुरक्षा कर्मी को विषारी साप ने मारा डंक

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 18 साल की लड़की से सेक्स कर सकते हैं, शादी नहीं? शादी में मोदी को समस्या क्या है- असुद्ददीन ओवैसी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • छोटे रूढ़िवादी शहर से निकलकर बॉलीवुड में अपना पैर जमा रही है सेजल शाह

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुंबईकरों के लिए बड़ी खबर! वैक्सीनेशन सेंटर जाने की जरूरत नहीं, अपनी सोसाइटी में वैक्सीन लगाई जा सकेगी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • राहुल गांधी के मुस्लिम लीग पर दिए गए बयान पर भाजपा का निशाना, बुद्धिमत्ता पर उठाए सवाल June 2, 2023
  • राहुल गांधी कुछ भी करें, देश की जनता फिर से नरेन्द्र मोदी को बनाएगी प्रधानमंत्री : अजय टम्टा June 2, 2023
  • केसीआर सरकार ने तेलंगाना दिवस समारोह में राज्यपाल को नहीं बुलाया June 2, 2023
  • केन्द्र के खिलाफ सभी विपक्षी दलों को एकजुट होना होगा : अरविंद केजरीवाल June 2, 2023
  • तेलंगाना की बीआरएस सरकार जनता को दे रही धोखाः जी. किशन रेड्डी June 2, 2023
  • सर्राफा बाजार : सोने की चमक बढ़ी, चांदी की कीमत ने पार किया 72 हजार का स्तर June 2, 2023
  • उतार-चढ़ाव के बीच मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार June 2, 2023

Category

  • Andhra Pradesh (15)
  • Article (14)
  • Arunachal Pradesh (6)
  • Assam (13)
  • E-paper (65)
  • Haryana (27)
  • Himachal Pradesh (26)
  • jammu and kashmir (86)
  • Karnataka (88)
  • Kerala (22)
  • kolkata (66)
  • Life Style (13)
  • Mumbai (369)
  • Spiritual (41)
  • Tamil Nadu (25)
  • Telangana (45)
  • Uttarakhand (86)
  • West Bengal (27)
  • Youtube Channel (128)
  • अन्य (484)
  • आईपीएल (IPL) (84)
  • उड़ीसा (8)
  • उत्तर प्रदेश (434)
  • ऐस्ट्रो (314)
  • काम की बात (335)
  • कोरोना (519)
  • क्राइम (793)
  • खेल (249)
  • गुजरात (108)
  • छत्तीसगढ़ (20)
  • झारखंड (39)
  • टेक (49)
  • ताजा खबरें (1,943)
  • दिल्ली NCR (429)
  • देश विदेश (479)
  • पंजाब (132)
  • प्रदेश (42)
  • बड़ी खबर (2,216)
  • बिहार (94)
  • ब्लोग (37)
  • भारत (726)
  • मध्य प्रदेश (95)
  • मनोरंजन (1,117)
  • महाराष्ट्र (850)
  • राजनीति (971)
  • राजस्थान (68)
  • लोकल (295)
  • विडीओ (11)
  • शिक्षा (113)
  • हेल्थ (253)
  • हैदराबाद (18)
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • होम
  • बड़ी खबर
  • ताजा खबरें
  • भारत
  • प्रदेश
    • दिल्ली NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • उड़ीसा
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
    • आईपीएल (IPL)
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कोरोना
    • टेक
    • ऐस्ट्रो
    • काम की बात
    • लोकल

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d bloggers like this:
    Verified by MonsterInsights