15 साल की बच्ची के साथ 33 लोगों ने किया दुष्कर्म,2 नाबालिगों सहित
ठाणे। महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं. आरोपी नाबालिग बच्चियों को भी नहीं बख्श रहे हैं। ऐसे में राज्य में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर सामने आ गया है. मुंबई से सटे डोंबिवली में एक 15 साल की बच्ची के साथ समय-समय पर 33 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। जानकारी के अनुसार कुछ आरोपियों के रिश्तेदार एक राजनीतिक दल के पदाधिकारी हैं इसलिए पुलिस भी कार्रवाई करने में सावधानी बरत रही है।
इस संबंध में मानपाड़ा थाने में 29 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. दो नाबालिगों समेत 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि प्रेमी ने जनवरी में रेप का वीडियो बनाया फिर उसे दोस्तों में वायरल कर दिया। जिसका फायदा उठाते हुए 33 लोगों ने ब्लैकमेल कर रेप किया। जांच के आधार पर पता चला है कि पीड़िता नाबालिग लड़की को 33 लोगों ने ब्लैकमेल कर रेप किया. कुछ और आरोपियों के नाम सामने आने की संभावना है।
घटना सुनकर पुलिस भी सहम गई
इस घटना से ग्रामीण डोंबिवली में हड़कंप मच गया है। डोंबिवली पूर्व की एक 15 वर्षीय लड़की ने मानपाड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आठ महीने से उसका यौन शोषण किया जा रहा है. पुलिस ने पीड़िता को विश्वास में लेकर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में जो जानकारी सामने आई उसे सुनकर पुलिस के होश उड़ गए।
जनवरी में पीड़िता के प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म करते हुए उसका वीडियो बना लिया था। इस युवक ने यह वीडियो अपने दोस्तों को दिखाया। उसे बदलापुर, रबाले, मुरबाद और डोंबिवली में अलग-अलग जगहों पर ले जाकर रेप किया गया। मानपाड़ा पुलिस ने अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो नाबालिग हैं। जबकि छह और आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।