इंदौर प्रशासन द्वारा शहर के अपराधियों और अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया जा रहा है। इंदौर में छत्तीसगढ़ की जिस युवती के साथ बिल्डर और उसके दोस्तों ने डेढ़ महीने तक गैंगरेप और अमानवीय ढंग से प्रताड़ना दी गईं, उसके खिलाफ आज प्रशासन का बुलडोजर चला है। आरोपी राजेश विश्वकर्मा के अय्याशी के अड्डे मांगलिया फार्म हाउस को जेसीबी से गिराने की कार्रवाई हुई.
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह के निर्देश पर एसडीएम रवीश श्रीवास्तव व तहसीलदार ब्रह्मस्वरूप श्रीवास्तव के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। कलेक्टर मनीष सिंह ने स्पष्ट किया है कि इंदौर में अपराधियों के खिलाफ प्रशासन सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा।
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित राजेश विश्वकर्मा के मांगलिया में करीब तीन एकड़ में फैले फार्महाउस को तोड़ा जा रहा है। फार्महाउस का एक हिस्सा तोड़ दिया गया है। बाकी तोड़ा जा रहा है। इस फार्महाउस में करीब एक एकड़ में निर्माण था। फार्म हाउस में कमरे, किचन और ऐशो-आराम के सारे साधन थे। यहां बेड, सोफा आदि महंगा सामान रखा था।
आरोपित के चाचा और रिश्तेदारों ने कार्रवाई कर रहे अधिकारियों से कहा कि इसमें हमारा हिस्सा भी है, वह छोड़ दिया जाए लेकिन अधिकारियों ने उनकी नहीं सुनी। अधिकारियों के सख्त रुख को देखते हुए सब हट गए और कार्रवाई जारी रही। टीम 12:45 पर मौके पर पहुंची और एक बजे से अतिक्रमण तोड़ने की करवाई जारी रही। फार्महाउस में बीयर की बोतल व अश्लील सामग्री मिली है। प्रशासन ने इस फार्महाउस को ध्वस्त करने के लिए चार जेसीबी का उपयोग किया गया।
गौरतलब है कि युवती को राजेश विश्वकर्मा ने मेट्रोमोनियल साइट से शादी का प्रलोभन दिया था। उसे अपने फार्म हाउस पर ठहराया और दोस्तों अंकेश बघेल, विवेक विश्वकर्मा और विपिन भदौरिया से भी उनकी पहचान कराई। इसके बाद उसके साथ राजेश व उसके मित्रों ने युवती के साथ गैंगरेप किया। इन लोगों ने उसके प्रायवेट पार्ट व शरीर में कई जगह सिगरेट से जलाया भी था। कुछ दिन पहले ही राजेश ने अपने एक मित्र के साथ उसे छ्त्तीसगढ़ भिजवा दिया था और इस मामले में किसी को भी बताने पर चाकू अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी थी।
शिप्रा थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत के बाद राजेश विश्वकर्मा के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। युवती ने पुलिस को बताया था कि राजश और उसके साथियों ने उसे इसी फार्महाउस में रखा था।
32 वर्षीय महिला का आरोप है कि इंदौर जिले के क्षिप्रा थाना क्षेत्र के एक फॉर्म हाउस में उसके पति और उनके साथियों ने नवंबर 2019 से अक्टूबर 2021 के बीच उसके साथ कई बार गैंगरेप और अप्राकृतिक कृत्य किया। महिला ने यह आरोप भी लगाया है कि गैंगरेप के दौरान उसके नाजुक अंगों को जलती सिगरेट से दागा जाता था और उसके साथ मारपीट करके उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
महिला ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि फॉर्म हाउस में न्यूड पार्टी होती थी। पति यह काम मुझसे भी करवाता था। नौकरों से कपड़े छिपवा देता था। मुझे न्यूड रहने के लिए मजबूर किया जाता था। यहां पर बाहर से भी लड़कियां आती थी। महिला ने आरोप लगाया है कि न्यूड डांस के बाद बारी-बारी से मेरे साथ सब रेप करते थे।