शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) इन दिनों अपने गाने बेशरम रंग को लेकर विवादों में घिरी हुई है। देशभर में इस गाने को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा विरोध किया जा रहा है। इसी बीच फिल्म के मेकर्स ने एक और गाना झूमे जो पठान, मेरी जान.. (Jhoome Jo Pathaan) रिलीज किया है।
‘झूमे जो पठान’ गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के रोमांस ने फैंस को काफी इंप्रेस कर दिया है। गाने में दोनों का अब तक सबसे अलग लुक देखने को मिला। रिलीज होने के कुछ घंटे में ही लाखों व्यूज आ गए हैं।
पठान के इस नए गान को विशाल- शेखर ने तैयार किया है। झूमे जो पठान के बोल कुमार ने लिखे है, जबकि अरिजीत सिंह, सुकृति कक्कड़, विशाल और शेखर ने गाने को अपनी आवाज दी है। ‘बेशर्म’ रंग की कोरियोग्राफर जहां वैभवी मर्चंट थीं, वहीं इस गाने को बॉस्को और सीजर की जोड़ी ने कोरियोग्राफ किया है. पठान का यह नया गाना आपको भी झूमने पर मजबूर कर देगा.
बता दें कि, शाहरुख खान ने हाल ही में गाने का पोस्टर रिलीज किया था। एक्टर ने जानकारी देते हुए बताया था कि, 22 दिसंबर को झूमे जो पठान रिलीज किया जाएगा। एक्टर ने पोस्टर शेयर करते हुए खूबसूरत कैप्शन में लिखा था कि, “झूमे जो पठान…मेरी जान…महफिल ही लुट जाए! सब्र रखिए’।
फिल्म पठान की कॉन्ट्रोवर्सी के बावजूद मेकर्स द्वारा नया गाना रिलीज किया गया। रिलीज हुए गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अपने शानदार डांस मूव्स दिखाते नजर आ रहे है। गाने में एक बार फिर दीपिका का सिजलिंग और ग्लैमस लुक देखने को मिला है। दीपिका के स्टाइलिश लुक फिर से साबित कर रहे हैं कि वे सचमुच बॉलीवुड डीवा हैं. पूरे गाने में दीपिका ग्लैमरस डॉल से कम नहीं लगी हैं. गाने के वीडियो में देखा जा सकता है कि इसे शानदार लोकेशन पर शूट किया गया है। गाने में शाहरुख अपनी फिजिक और किलर लुक में नजर आ रहे है।
5 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं शाहरुख
शाहरुख खान 5 साल बाद फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं। फिल्म के लिए किंग खान काफी मेहनत कर रहे हैं और लगातार फिल्म का प्रमोशन करने में जुटे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान एक स्पाई एजेंट के किरदार में नजर आएंगे। पठान में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
चौथी बार साथ काम कर रहे हैं दीपिका-शाहरुख
दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान ‘पठान’ के साथ चौथी बार साथ काम कर रहे हैं। दीपिका ने अपना बॉलीवुड डेब्यू शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से किया था। इसके बाद वो ‘हैप्पी न्यू ईयर’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में शाहरुख खान के साथ नजर आईं। ये तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थीं, देखना दिलचस्प होगा कि क्या शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर कमाल कर पाएगी।