मुंबई. महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री Anil Deshmukh के घर शनिवार सुबह CBI ने छापा मारा. इससे पहले शुक्रवार को केंद्रीय जांच एजेंसी ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था. देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई CBI ने प्रारंभिक जांच शुक्रवार को पूरी कर ली थी.
जांच एजेंसी ने मुंबई के पूर्व शीर्ष पुलिस अधिकारी परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ा एक मामला दर्ज किया है. मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट नेCBI को जांच सौंप दी गई थी. अदालत ने जांच एजेंसी को यह तय करने के लिए 15 दिन का समय दिया था कि भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया जा सकता है या नहीं. मामला दर्ज करने के बाद, CBI ने शनिवार को कई जगहों पर छापेमारी की.
इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर 14 अप्रैल को CBI ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के संदर्भ में प्रारंभिक जांच के तहत बुधवार को उनसे आठ घंटे पूछताछ की. देशमुख के खिलाफ मुंबई पुलिस के पूर्व प्रमुख परमबीर सिंह ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं.