पाइपलाइन गैस आपूर्ति से रुकेगी विस्फोट की घटना- महापौर
मनपा बिल्डिंग निर्माण नियमावली में भी करेगी बदलाव
मुंबई। लालबाग स्थित सारा बाई इमारत में गैस सिलेंडर विस्फोट में आठ लोगो की जान जाने को महापौर किशोरी पेंडेकर ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मुंबई में बनने वाली सभी नई इमारतों में पीएनजी गैस पाइपलाइन लगाने को अनिवार्य किए जाने का निर्णय मनपा प्रशासन को लेने का निर्देश दिया है। महापौर ने कहा की जब तक इसका पूरा कार्य पूरा नहीं हो जाता मुंबई की जनता को गैस सिलेंडर का उपयोग संभाल कर करना चाहिए।
महापौर ने कहा की पीएनजी गैस मुंबई की सभी इमारतों तक पहुंचे इसके लिए वह खुद कंपनी के साथ बैठक कर इसकी जल्दी सप्लाई करने पर जोर दूंगी। महापौर ने आगे कहा की एलपीजी गैस बहुत ही खतरनाक होती है. बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए पीएनजी के उपयोग पर बल दिया जायेगा। बिल्डरों को भी नई इमारत बनाते समय पीएनजी पाइप लाइन की सुविधा देना अनिवार्य किया जायेगा।
पाइपलाइन के माध्यम से होने वाली गैस सप्लाई से दुर्घटना होने की संभावना काफी काम हो जाती है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी कैलास हिरवाले ने गैस सिलेंडरों का निरीक्षण करने और गैस लीक के बारे में जागरूक होने की अपील की है।