Monday, August 15, 2022
DRNews
  • होम
  • बड़ी खबर
  • ताजा खबरें
  • भारत
  • प्रदेश
    • दिल्ली NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • उड़ीसा
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
    • आईपीएल (IPL)
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कोरोना
    • टेक
    • ऐस्ट्रो
    • काम की बात
    • लोकल
LIVE
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • बड़ी खबर
  • ताजा खबरें
  • भारत
  • प्रदेश
    • दिल्ली NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • उड़ीसा
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
    • आईपीएल (IPL)
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कोरोना
    • टेक
    • ऐस्ट्रो
    • काम की बात
    • लोकल
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home प्रदेश उत्तर प्रदेश

प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, यूपी में सरकार बनने पर लड़कियों को स्मार्टफोन, स्कूटी देने का किया वादा

Admin by Admin
October 21, 2021
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, राजनीति
0 0
0
प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, यूपी में सरकार बनने पर लड़कियों को स्मार्टफोन, स्कूटी देने का किया वादा
1
SHARES
35
VIEWS
FacebookTwitterWhatsapp

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) में 40 फ़ीसदी महिलाओं को टिकट देने की घोषणा के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने एक और बड़ा दांव खेला है. प्रियंका ने कहा कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी.

गुरुवार की सुबह अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर प्रियंका ने लिखा- ‘कल मैं कुछ छात्राओं से मिली. उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ने व सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है. मुझे खुशी है कि घोषणा समिति की सहमति से आज UP कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी.’

महिलाओं को आकर्षित करने वोट हासिल करने के लिए यह कांग्रेस का एक बड़ा कदम है. इससे पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने की घोषणा की थी. प्रियंका ने मंगलवार को घोषणा की थी कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देगी. उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं जो व्यवस्था में बदलाव लाना चाहती हैं, उनको आगे आने चुनाव लड़ने का स्वागत है.

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की, कोई भी महिला जो चुनाव लड़ना चाहती है वह 15 नवंबर तक आवेदन दे सकती है. प्रियंका के बाद राहुल गांधी ने भी हिंदी में ट्वीट करते हुए कहा, देश की बेटी कहती है- अपनी मेहनत से, शिक्षा की ताकत से, सही आरक्षण से मैं आगे-आगे बढ़ सकती हूं. लड़की हूं लड़ सकती हूं.

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र हर राजनीतिक दल और नेता ने वादों की झड़ी लगा दी है. सूबे की सत्‍ता पर काबिज योगी सरकार (Yogi Govt) ने जहां उच्‍च शिक्षा हासिल कर रहे छात्रों को निशुल्क स्मार्टफोन और टैबलेट मुहैया कराने का वादा किया है. वहीं प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तीकरण के लिए यूपी कैबिनेट ने नि:शुल्‍क स्मार्टफोन और टैबलेट योजना के प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है. इस योजना पर करीब तीन हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे.

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने 2012 के विधानसभा चुनाव में 12वीं पास करने वाले छात्रों को फ्री लैपटॉप देने की घोषणा की थी. इसके बाद पार्टी ने इस चुनाव में जीत हासिल की. राजनीतिक विश्‍लेषकों ने माना कि लैपटॉप की घोषणा करना सपा के लिए जीत का एक अहम कारण साबित हुआ.

उधर, आम आदमी पार्टी (AAP) ने यूपी में सरकार बनने पर 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने का वादा किया है. लेकिन गुरुवार को प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की ओर से बेटियों को इलेक्‍ट्रानिक स्‍कूटी देने का ऐलान पहली बार हुआ है. यूपी चुनाव को लेकर एक्टिव प्रियंका आधी आबादी को आकर्षित करने की कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं. उनके इस वादे को इसी रूप में देखा जा रहा है.

Share this:

  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
  • WhatsApp
  • Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Free Scooty and Smart PhonesPriyanka Gandhi VadraUP Assembly Elections 2022UP Politicsउत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022प्रियंका गांधी
Previous Post

देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

Next Post

बड़ी खबर : Shahrukh Khan के घर ‘मन्नत’ पहुंची NCB की टीम

Next Post
बड़ी खबर : Shahrukh Khan के घर ‘मन्नत’ पहुंची NCB की टीम

बड़ी खबर : Shahrukh Khan के घर 'मन्नत' पहुंची NCB की टीम

RECOMMENDED NEWS

दिनांक 5 सितम्बर 2020 आज का पंचांग और  राशिफल

दिनांक 23 सितम्बर 2020, आज का पंचांग और राशीफल

शॉर्ट फिल्म ‘द स्नाइपर’ के लिए शांति का एक सार्थक संदेश देता गीत ‘बेफिजूल’ , देखें वीडियो

शॉर्ट फिल्म ‘द स्नाइपर’ के लिए शांति का एक सार्थक संदेश देता गीत ‘बेफिजूल’ , देखें वीडियो

तुलिंज पुलिस स्टेशन में तैनात सहायक पुलिस उपनिरीक्षक दिनेश बबन कुंवर की कोरोना से मौत

तुलिंज पुलिस स्टेशन में तैनात सहायक पुलिस उपनिरीक्षक दिनेश बबन कुंवर की कोरोना से मौत

परमबीर सिंह ने अपने ठिकाने का किया खुलासा, बोले- चंडीगढ़ में हू, जांच में करूंगा सहयोग

जांच में शामिल होने मुंबई पहुंचे परमबीर सिंह, कहा- कोर्ट पर है भरोसा

POPULAR NEWS

  • चूनाभट्टी के सड़क पर 10  फीट का अजगर, देखे विडीओ

    चूनाभट्टी के सड़क पर 10 फीट का अजगर, देखे विडीओ

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कुर्ला के भाभा हॉस्पिटल में सुरक्षा कर्मी को विषारी साप ने मारा डंक

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुंबईकरों के लिए बड़ी खबर! वैक्सीनेशन सेंटर जाने की जरूरत नहीं, अपनी सोसाइटी में वैक्सीन लगाई जा सकेगी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • छोटे रूढ़िवादी शहर से निकलकर बॉलीवुड में अपना पैर जमा रही है सेजल शाह

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सप्ताहिक राशिफल,दिनांक 16 नवम्बर 2020 से 22 नवम्बर 2020 तक

    1 shares
    Share 0 Tweet 0

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य मंत्रिमंडल में नव नियुक्त मंत्रियों के विभागों आवंटन की घोषणा की… August 14, 2022
  •  महाराष्ट्र के पूर्व विधायक विनायक मेटे की सड़क दुर्घटना में मौत August 14, 2022
  • नहीं रहे भारत के वॉरेन बफेट राकेश झुनझुनवाला August 14, 2022
  • CM योगी को मिली जान से मारने की धमकी, चिट्ठी में लिखा- बम से उड़ाएंगे, लखनऊ पुलिस अलर्ट August 13, 2022
  • Attack on Salman Rushdie : कौन है सलमान रुश्दी पर जानलेवा हमला करने वाला हादी मतार August 13, 2022
  • जन्म से मुस्लिम नहीं है समीर वानखेड़े, कास्ट स्क्रूटनी कमेटी ने दी क्लीन चिट August 13, 2022
  • Har Ghar Tiranga: अमित शाह ने पत्नी के साथ फहराया राष्ट्रध्वज, ITBP के जवानों ने 14,000 फीट की ऊंचाई पर फहराया झंडा August 13, 2022

Category

  • Andhra Pradesh (10)
  • Arunachal Pradesh (3)
  • Assam (6)
  • E-paper (65)
  • Haryana (17)
  • Himachal Pradesh (12)
  • jammu and kashmir (56)
  • Karnataka (53)
  • Kerala (17)
  • kolkata (45)
  • Life Style (12)
  • Mumbai (279)
  • Spiritual (31)
  • Tamil Nadu (16)
  • Telangana (20)
  • Uttarakhand (40)
  • Youtube Channel (128)
  • अन्य (464)
  • आईपीएल (IPL) (73)
  • उड़ीसा (6)
  • उत्तर प्रदेश (328)
  • ऐस्ट्रो (252)
  • काम की बात (129)
  • कोरोना (500)
  • क्राइम (607)
  • खेल (146)
  • गुजरात (48)
  • छत्तीसगढ़ (13)
  • झारखंड (20)
  • टेक (40)
  • ताजा खबरें (1,441)
  • दिल्ली NCR (218)
  • देश विदेश (287)
  • पंजाब (108)
  • प्रदेश (24)
  • बड़ी खबर (1,669)
  • बिहार (57)
  • ब्लोग (2)
  • भारत (420)
  • मध्य प्रदेश (42)
  • मनोरंजन (677)
  • महाराष्ट्र (641)
  • राजनीति (635)
  • राजस्थान (38)
  • लोकल (294)
  • विडीओ (11)
  • शिक्षा (104)
  • हेल्थ (235)
  • हैदराबाद (5)
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • होम
  • भारत
  • ताजा खबरें
  • बड़ी खबर
  • प्रदेश
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • मनोरंजन

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d bloggers like this: