पटना: RLSP ने बताया 3 दिसंबर को कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) की तस्वीर के अमर्यादित टिप्पणी की थी. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने अभिनेत्री कंगना रनौत के ट्वीट पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है। पार्टी की ओर से कहा गया कि कगंना रनौत के इस ट्वीट से न सिर्फ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का अपमान हुआ है बल्कि, अमर्यादित टिपण्णी देश और समाज में नफरत फैलाने वाला है।
RLSP के नेता ने बताया कि 3 दिसंबर को कंगना रनौत की ओर से उपेंद्र कुशवाहा की तस्वीर के साथ एक ट्वीट किया गया था जिसमें उन पर अमर्यादित टिप्पणी की गई थी। RLSP के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक ने कहा कि कंगना रावत के ट्वीट से उनकी ओछी मानसिकता का पता चलता है। जो सस्ती लोकप्रियता के लिए सोशल मीडिया पर इस तरह का पाखंड करती हैं। कगंना रनौत के इस ट्वीट से पार्टी के लाखों कार्यकर्ता आहत हुए हैं।
RLSP विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और अधिवक्ता श्याम बिहारी सिंह ने कंगना रनौत पर मुकदमा दर्ज कराया है। पार्टी की ओर से कंगना रनौत और ट्विटर इंडिया के खिलाफ पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आईपीसी की धारा 501 (क), 502 क और 505 व आईटी ऐक्ट की धारा 66 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
श्याम बिहारी सिंह ने कि, कंगना रनौत ने 3 दिसंबर 2020 को न्यू स्टार इन टुकड़े-टुकड़े गैंग के तहत उपेंद्र कुशवाहा की एक चुनावी सभा की तस्वीर को अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया था। उस ट्वीट में उपेंद्र कुशवाहा और दूसरे नेताओं को कश्मीर, लिबरल, जिहादी, अर्बन नक्सल व खालिस्तानी बताया गया था। बताया गया कि कंगना के इस ट्वीट को करीब पांच हजार लोगों ने रिट्वीट किया, छह हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी और 37 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे देखा।
RLSP के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक ने कहा कि,जाहिर है कि इतने लोगों के बीच उपेंद्र कुशवाहा की गलत तसवीर को पेश किया गया और समाज में नफरत फैलाने की कोशिश की गई। 4 दिसंबर को RLSP प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर कंगना रनौत के ट्वीट पर कड़ी आपत्ति दर्ज की थी। उपेंद्र कुशवाहा ने कंगना रनौत से सवाल किया था कि RLSP की चुनावी सभा की तस्वीर का दुरुपयोग करने से क्या कंगना रनौत को राजनीति में प्रवेश मिल जाएगा।
RLSP के नेता ने बताया कि 4 दिसंबर को ही RLSP की ओर से दो अलग-अलग ट्वीट कर इसकी शिकायत बिहार और महाराष्ट्र के पुलिस अधिकारियों और ट्विटर इंडिया के अधिकारियों से की गई थी। न तो ट्विटर ने और न ही कंगना ने इस ट्वीट को लेकर खेद व्यक्त किया। पुलिस ने भी इस पर संज्ञान नहीं लिया इसीलिए श्याम बिहारी सिंह ने सिविल कोर्ट में कंगना रनौत व ट्वीटर के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। श्याम बिहारी सिंह ने अपने आवेदन में कहा कि कंगना के इस ट्वीट से पार्टी प्रमुख का अपमान हुआ है।