साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक और लोकप्रिय कॉमेडियन और टीवी होस्ट सुबी सुरेश का निधन हो गया है। सुबी सुरेश की मौत से साउथ मनोरंजन जगत शोक में डूब गया है। हाल ही में साउथ इंडस्ट्री ने कई दिग्गज कलाकारों को खोया है। फिल्म निर्देशक एसके भगवान और कॉमेडियन मायलासामी, जूनियर एनटीआर के भाई तारक रत्न की मौत से जहां साउथ मनोरंजन जगत सदमे में है, वहीं एक और मशहूर अभिनेत्री का निधन हो गया है।
मलयालम एक्ट्रेस सुबी सुरेश 42 साल की थीं। सुबी सुरेश पिछले कई महीनों से लीवर संबंधित बीमारी से पीड़ित थीं। उनका कोच्चि के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन इसी बीच उनकी जान चली गई।
सुबी सुरेश ने अपने करियर की शुरुआत एक डांसर के रूप में की थी। उसके बाद सुबी सुरेश ने भी स्टेज शो में कॉमेडी करना शुरू कर दिया। लोग सुबी सुरेश की आवाज की सराहना करते थे। फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने कई टीवी शोज भी किए। इसके अलावा सुबी सुरेश एक टीवी होस्ट भी थीं। सुबी सरेश अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में रहती थीं।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अब तक एक के बाद एक 8 सेलेब्रिटीज का निधन हो चुका है। वाणी जयराम, तारक रत्न, टीपी गजेंद्रन, के विश्वनाथ, मायलासामी, एसके भगवान, श्रीजी कृष्ण राव और अब सुबी सुरेश की मौत ने साउथ इंडस्ट्री को शोक में छोड़ दिया है।