मुंबई पुलिस ने हाल ही में महिला सुरक्षा के लिए एक नई पहल ‘निर्भया स्क्वाड’ की शुरुआत की है। इस पहल को प्रमोट करने के लए मुंबई पुलिस ने एक स्पेशल वीडियो भी बनाया है, जो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। महिला अपराध के खिलाफ आवाज उठाने, उन्हें निर्भय और निडर बनाने के की इस पहल में बॉलीवुड सेलेब्स भी मुंबई पुलिस के साथ हैं। अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान, शाहिद कपूर समेत कई सेलेब्स ‘निर्भया स्क्वाड’ वीडियो को शेयर कर मुंबई पुलिस और इस नई पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इस पहल के लिए ‘निर्भया स्क्वॉड’ ने अपना ऑफिशियल हेल्पलाइन नंबर ‘103’ भी शुरू किया है। जिसे मुंबई पुलिस ने अपने स्पेशल वीडियो में भी बताया है। अक्षय कुमार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर वीडियो शेयर कर लिखा, ” ‘निर्भया स्क्वॉड’ महिलाओं के लिए मुंबई पुलिस की एक शानदार पहल है। महिला अपराध के खिलाफ आवाज उठाने के लिए हेल्पलाइन नंबर ‘103’ पर कॉल करें।”
अक्षय कुमार -कैटरीना कैफ सहित कुछ और बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, ये वीडियो निर्भया स्क्वॉड का है। वीडियो में दिखाया गया कि अब महिलाओं की सुरक्षा के लिए मुंबई पुलिस (Mumbai Police) और अलर्ट हो गई है। इसी के साथ ही मुंबई पुलिस ने निर्भया स्क्वॉड की शुरुआत भी कर दी है। वीडियो में अलग-अलग उम्र की महिलाएं मुंबई की सड़कों पर अपने-अपने कामों से निकलती दिखाई देती हैं, जहां उनका पीछा कुछ मंचले करते लगते हैं। वहीं, महिलाएं अपने-अपने फोन से 103 नंबर डायल करती हैं और पीसीआर उसी वक्त उसी जगह महिलाओं के पीछे आ खड़ी होती है, फिर मंचलों को मुंबई पुलिस सबक सिखाती है। बता दें कि वीडियो के बैकग्राउंड में अमिताभ बच्चन की आवाज है।