Monday, February 6, 2023
DRNews
  • होम
  • बड़ी खबर
  • ताजा खबरें
  • भारत
  • प्रदेश
    • दिल्ली NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • उड़ीसा
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
    • आईपीएल (IPL)
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कोरोना
    • टेक
    • ऐस्ट्रो
    • काम की बात
    • लोकल
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
LIVE
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
  • होम
  • बड़ी खबर
  • ताजा खबरें
  • भारत
  • प्रदेश
    • दिल्ली NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • उड़ीसा
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
    • आईपीएल (IPL)
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कोरोना
    • टेक
    • ऐस्ट्रो
    • काम की बात
    • लोकल
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Uttarakhand

Uttarakhand Election 2022: PM Modi पर हमलावर हुए राहुल गांधी, बोले- उत्तराखंड और मेरा कुर्बानी का रिश्ता है

Admin by Admin
December 16, 2021
in Uttarakhand, बड़ी खबर, राजनीति
0 0
0
Uttarakhand Election 2022: PM Modi पर हमलावर हुए राहुल गांधी,  बोले- उत्तराखंड और मेरा कुर्बानी का रिश्ता है
0
SHARES
50
VIEWS
FacebookTwitterWhatsapp

उत्तराखंड (Uttrakhand) में जल्द ही विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) होने जा रहे हैं। ऐसे में भाजपा (BJP) के बाद अब कांग्रेस (Congress) ने चुनावी प्रचार अभियान का बिगुल फूंकने की तैयारी कर ली है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) गुरुवार को देहरादून (Dehradun) पहुंच गए हैं।

वे यहां परेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा की। इस रैली को‘विजय सम्मान रैली’ (Vijay Samman Rally) नाम दिया गया है। रैली में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। वहीं उत्तराखंड और अपने परिवार के बीच कुर्बानी का रिश्ता जोड़ा।  

राहुल गांधी ने यहां जनसभा से पहले जनरल बिपिन रावत को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पूर्व सैनिकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सेना के जवानों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। राहुल ने अपनी यादें साझा की और कहा कि जब मैं छोटा था, देहरादून के दून स्कूल में पढ़ा करता था। मैं यहां आपके साथ दो तीन साल रहा। आपने उस समय मुझे बहुत प्यार दिया।

मेरा और आपका कुर्बानी का रिश्ता है

राहुल गांधी ने कहा शायद मेरे परिवार का और उत्तराखंड का गहरा रिश्ता है। मुझे वो दिन याद आया जब 31 अक्टूबर को मेरी दादी इस देश के लिए शहीद हुईं थी। फिर मुझे 21 मई का दिन याद आया, जिस दिन मेरे पिता इस देश के लिए शहीद हो गए। मेरा और आपका कुर्बानी का रिश्ता है। जो कुर्बानी के उत्तराखंड के हजारों परिवारों ने दी है। वही कुर्बानी मेरे परिवार ने दी है। जिन लोगों ने अपनों को खोया है, वह इस रिश्ते को अच्छी तरह समझेंगे। जो सेना में हैं उन्हें यह बात गहराई से समझ आएगी।

प्रधानमंत्री मोदी पर हमलावर राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि आज देश को बांटा जा रहा है, कमजोर किया जा रहा है। एक भाई को दूसरे भाई से लड़ाया जा रहा है। पूरी सरकार दो तीन पूंजीपतियों के लिए चलाई जा रही है।काले कानून, किसानों के खिलाफ उनकी मदद नहीं उन्हें खत्म करने को बनाए गए थे। किसान न डरे और न पीछे हटे। जिसके एक साल बाद प्रधानमंत्री हाथ जोड़कर कहते दिखे कि गलती हो गई, माफी मांगता हूं। जो 700 किसान शहीद हुए, उनके बारे में भाजपा के नेता सदन में कहते हैं कि किसी की मृत्यु नहीं हुई। पंजाब सरकार ने 400 किसानों को मुआवजा दिया, लेकिन केंद्र सरकार ने नहीं दिया। हिंदुस्तान के किसानों की आमदनी उनसे छीनी जा रही थी।

देश की आर्थिक शक्ति को नष्ट कर रही भाजपा

नोटबंदी के बाद गलत जीएसटी, उसके बाद कोरोना के समय हिंदुस्तान के सबसे बड़े उद्योगपति को टैक्स माफ, लेकिन मजदूरों को बस या ट्रेन का टिकट नहीं दिया। चाहे नोटबंदी हो या जीएसटी या कोरोना में सरकार के एक्शन… ये तीनों काम हिंदुस्तान के किसानों, छोटे कारोबारियों पर कुछ बड़े पूंजीपतियों के आक्रमण हैं। जो लोग आपको रोजगार दे सकते हैं, उन छोटे कारोबारियों, व्यापारियों को भाजपा ने खत्म कर दिया। कहा कि मोदी केवल पूंजीपतियों की नीतियों को चला रहे हैं। जब तक केंद्र से भाजपा की सरकार नहीं हटेगी, तब तक रोजगार नहीं मिलेगा। देश की आर्थिक शक्ति को भाजपा नष्ट कर रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि ये मत सोचिए कि हिंदुस्तान मजबूत हो रहा है। हेलीकॉप्टर, हवाई जहाज, तोप से देश मजबूत नहीं होता। देश मजबूत तब होता है, जब देश का नागरिक मजबूत होता है। जब देश में जनता बिना डरे बोल सके, तब मजबूत होता है। बांग्लादेश लड़ाई के समय देश मजबूत था। सेना और सरकार के बीच मे मजबूत रिश्ता था। हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था मजबूत थी। इसीलिए पाकिस्तान को 13 दिन में हराया। आज वह समय नहीं है। मीडिया वाले जितना भी कह लें। हवाई जहाज, टैंक से देश मजबूत नहीं होता। मैं वो दिन कभी नहीं भूल सकता जब मुझे स्कूल में बताया गया कि इंदिरा गांधी को 32 गोलियां लगी हैं। ऐसे ही बताया कि आपके पापा शहीद हो गए। 

 दो-तीन पूंजीपतियों को पूरा धन देने से उत्तराखंड आगे नहीं जा सकता

आज दिल्ली में विजय दिवस कार्यक्रम में इंदिरा गांधी का नाम तक नहीं है। जिस महिला ने देश के लिए 32 गोलियां खाई…क्योंकि सच्चाई से मोदी सरकार डरती है। आपके सामने सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी की है। आपके लोग पलायन करते हैं। दूसरी मुश्किल महंगाई है। यह क्यों है? इंटरनेशनल मार्किट में तेल के दाम गिरते जा रहे हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा टैक्स हिंदुस्तान में है। नरेंद्र मोदी ने 10 लाख करोड़ रुपए आपसे छीनकर करोड़पतियों का कर्ज माफ किया है। आपकी जेब से जो पैसा निकल रहा है, वह देश के चंद अरबपतियों की जेब में जा रहा है, क्योंकि वो नरेंद्र मोदी की मार्केटिंग करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि गंगा में बहुत लोगों ने स्नान किया, लेकिन ऐसा लगता है कि हिंदुस्तान में केवल एक ही व्यक्ति ने गंगा स्नान किया है। वहां योगीजी को परमिशन नहीं दी, बाकी का तो छोड़ो। नरेंद्र मोदी एक ही हिंदुस्तानी हैं जो गंगा में स्नान कर सकते हैं। रोजगार उत्तराखंड में तब आएगा जब छोटे व्यापारियों की मदद होगी। दो-तीन पूंजीपतियों को पूरा धन देने से उत्तराखंड आगे नहीं जा सकता। कहा कि जब हमारी सरकार आएगी तो किसानों की मदद होगी, रोजगार देगी, कानून बनाएगी लेकिन किसानों के लिए बनाएगी। इतना कहकर राहुल गांधी ने अपना संबोधन समाप्त कर दिया।

उत्तराखंड को बेरोजगारी मुक्त बनाएंगे हम– हरीश रावत

रैली के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राहुल गांधी और बलिदान के बीच में एक अलग रिश्ता है। महावीर चक्र दीवान सिंह के बेटे, शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के पिता भी मंच पर हैं। इंदिरा गांधी की ललकार ने अमेरिका के बेड़े को बंगाल की खाड़ी छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। केदारनाथ आपदा में राहुल गांधी अकेले राष्ट्रीय नेता थे जो हमारे आंसू पोंछने आए। जब मैं सीएम बना तो राहुलजी ने कहा था कि बस एक जिम्मेदारी सौंप रहा हूं कि केदारनाथ आपदा के जख्म भरने हैं और आज लोग हमारी बनाई हुई गुफाओं में योग करने आते हैं। देवस्थानम बोर्ड की लड़ाई हमने तीर्थ पुरोहितों के साथ लड़ी। आज सभी पुरोहित धन्यवाद देने आए हैं। –

राहुल सबसे पहले केदारनाथ आए। आपने भोले से क्या मांगा ये तो आप और भोले जाने, लेकिन उस आपदा में लड़खड़ाई हमारी अर्थव्यवस्था उठ खड़ी हुई। आप लोकतंत्र बचाने की लड़ाई के अग्रणी सैनिक हैं। हमारा वादा है आपसे, इस लड़ाई में पूरे उत्तराखंड का आशीर्वाद आपके साथ है। हम उत्तराखंड को बेरोजगारी मुक्त बनाएंगे। किसानों से कहना चाहता हूं कि कांग्रेस आएगी तो आपका बोझ घटाएगी। हम माता-बहनों की रसोई के दुखों को दूर करेंगे। पूर्व सैनिक भाइयों के परिवारों का कांग्रेस ख्याल रखेगी। अपनी बहनों से कहना चाहता हूं कि 2014 में हमने महिला सशक्तिकरण का नया दौर शुरू किया था, जिसे हमारे बाद आए लोगों ने बंद कर दिया। हम सत्ता में आएंगे तो इसे नए सिरे से शुरू करेंगे।

आपकी सरकार गरीबों, कमजोरों का सहारा बनेगी। हम उत्तराखंड को मॉडल स्टेट बनाएंगे। मंडुआ झंगोरा खाएंगे, उत्तराखंड बनाएंगे की परंपरा से पलायन को रोकने का काम करेंगे। आप अकेले कांग्रेस की धरोहर नहीं है, आप लोकतंत्र की धरोहर हैं।

प्रमुखता से लगाया गया जनरल बिपिन रावत का कटआउट

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ सम्मान रैली में परेड ग्राउंड पहुंचे। इस दौरान उनके समर्थक भी साथ रहे। राहुल की रैली में सीडीएस जनरल बिपिन रावत का कटआउट भी प्रमुखता से लगाया गया है। इसके साथ ही हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए सभी सैनिकों, अधिकारियों और जनरल रावत की पत्नी का श्रद्धांजलि देते हुए होर्डिंग भी लगाया गया है। पूर्व सैनिकों को मंच पर स्थान दिया गया है। वहीं दोपहर 12 बजे से लोगों की भीड़ रैली के लिए जुटने लगी। 

Share this:

  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
  • WhatsApp
  • Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: DehradunHarish RawatRahul Gandhi attack on PM ModiRahul Gandhi RallyUttarakhand Assembly Elections 2022Vijay DiwasVijay Samman Rally
Previous Post

गुजरात के केमिकल प्लांट में ब्लास्ट, 2 मजदूरों की मौत, 15 जख्‍मी

Next Post

Miss Universe Harnaaz Sandhu इस TV सीरियल में कर चुकीं है काम, जल्द ही दो फ‍िल्मों में आएंगी नजर

Next Post
Miss Universe Harnaaz Sandhu इस TV सीरियल में कर चुकीं है काम, जल्द ही दो फ‍िल्मों में आएंगी नजर

Miss Universe Harnaaz Sandhu इस TV सीरियल में कर चुकीं है काम, जल्द ही दो फ‍िल्मों में आएंगी नजर

RECOMMENDED NEWS

दिल्‍ली : अब ऐप और वेबसाइट के जरिए होगी शराब की होम डिलीवरी

दिल्‍ली : अब ऐप और वेबसाइट के जरिए होगी शराब की होम डिलीवरी

राजधानी, शताब्दी,और दूरंतो  जैसी प्रीमियम ट्रेनों में डायनैमिक किराये को खत्म करने के बारे में सोच रही है सरकार . रेल मंत्री

राजधानी, शताब्दी,और दूरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों में डायनैमिक किराये को खत्म करने के बारे में सोच रही है सरकार . रेल मंत्री

27 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा हुए आजम खान, अखिलेश ने ट्वीट से किया स्वागत

27 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा हुए आजम खान, अखिलेश ने ट्वीट से किया स्वागत

दैनिक राशिफल एवं पंचांग: दिनांक 13 जुलाई 2021,आज का पंचांग/ राशिफल

दैनिक राशिफल एवं पंचांग/ दिनांक 17 अगस्त 2021

POPULAR NEWS

  • चूनाभट्टी के सड़क पर 10  फीट का अजगर, देखे विडीओ

    चूनाभट्टी के सड़क पर 10 फीट का अजगर, देखे विडीओ

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कुर्ला के भाभा हॉस्पिटल में सुरक्षा कर्मी को विषारी साप ने मारा डंक

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 18 साल की लड़की से सेक्स कर सकते हैं, शादी नहीं? शादी में मोदी को समस्या क्या है- असुद्ददीन ओवैसी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुंबईकरों के लिए बड़ी खबर! वैक्सीनेशन सेंटर जाने की जरूरत नहीं, अपनी सोसाइटी में वैक्सीन लगाई जा सकेगी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • छोटे रूढ़िवादी शहर से निकलकर बॉलीवुड में अपना पैर जमा रही है सेजल शाह

    1 shares
    Share 0 Tweet 0

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • भारत का सबसे बड़ा एक्शन, चीन के 230 से अधिक सट्टेबाजी और लोन एप होंगे बंद February 5, 2023
  • पहले भी एफपीओ वापस हुए हैं, देश की छवि को नुकसान नहीं – अडानी विवाद पर वित्त मंत्री सीतारमण February 4, 2023
  • पद्म भूषण से सम्मानित दिग्गज गायिका Vani Jayaram अपने चेन्नई स्थित आवास पर मृत पाई गईं February 4, 2023
  • असम में बाल विवाह के खिलाफ पुलिस का एक्शन, काजी और पुजारियों समेत 2044 लोगों को किया अरेस्ट February 4, 2023
  • अजित पवार का दावा : शरद पवार, NCP के अन्य लोगों ने उद्धव को शिवसेना में बगावत के बारे में चेतावनी दी थी February 4, 2023
  • कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर की पत्नी परनीत कौर को किया सस्पेंड, बताई ये वजह February 3, 2023
  • BBC की डॉक्यूमेंट्री पर SC ने केंद्र को जारी किया नोटिस, तीन हफ्तों में मांगा जवाब February 3, 2023

Category

  • Andhra Pradesh (14)
  • Arunachal Pradesh (5)
  • Assam (9)
  • E-paper (65)
  • Haryana (21)
  • Himachal Pradesh (20)
  • jammu and kashmir (70)
  • Karnataka (66)
  • Kerala (20)
  • kolkata (50)
  • Life Style (12)
  • Mumbai (318)
  • Spiritual (32)
  • Tamil Nadu (21)
  • Telangana (35)
  • Uttarakhand (58)
  • West Bengal (1)
  • Youtube Channel (128)
  • अन्य (465)
  • आईपीएल (IPL) (73)
  • उड़ीसा (7)
  • उत्तर प्रदेश (379)
  • ऐस्ट्रो (252)
  • काम की बात (155)
  • कोरोना (511)
  • क्राइम (724)
  • खेल (162)
  • गुजरात (97)
  • छत्तीसगढ़ (13)
  • झारखंड (25)
  • टेक (45)
  • ताजा खबरें (1,766)
  • दिल्ली NCR (327)
  • देश विदेश (383)
  • पंजाब (124)
  • प्रदेश (36)
  • बड़ी खबर (1,962)
  • बिहार (71)
  • ब्लोग (2)
  • भारत (568)
  • मध्य प्रदेश (62)
  • मनोरंजन (746)
  • महाराष्ट्र (723)
  • राजनीति (791)
  • राजस्थान (47)
  • लोकल (294)
  • विडीओ (11)
  • शिक्षा (106)
  • हेल्थ (244)
  • हैदराबाद (15)
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • होम
  • बड़ी खबर
  • ताजा खबरें
  • भारत
  • प्रदेश
    • दिल्ली NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • उड़ीसा
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
    • आईपीएल (IPL)
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कोरोना
    • टेक
    • ऐस्ट्रो
    • काम की बात
    • लोकल
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d bloggers like this: