क्सीन की कमी- 49 वैक्सीन सेंटर हुए बंद
मुंबई। कोरोना वैक्सीन की कमी के कारण 49 केंद्रों को बंद कर दिया गया है। इसमें मनपा के छह, राज्य के पांच और केंद्र सरकार के केंद्र भी शामिल हैं। इन केंद्रों के बंद होने से समग्र टीकाकरण अभियान प्रभावित हुआ, जिससे दैनिक टीकाकरण की संख्या में कमी आई है।
मुंबई में मंगलवार को 39,522 लोगों को टीका लगाया गया था, जिसमें से 15 हजार 51 नागरिकों ने वैक्सीन की दूसरी खुराक ली। वर्तमान में मुंबई में 129 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। इनमें 39 मनपा के, 17 राज्य सरकार के जबकि 73 निजी केंद्र हैं। एक दिन में एक निजी केंद्र पर 7,493 लोगों को टीका लगाया गया था। वैक्सीन के अपर्याप्त स्टॉक के कारण पिछले दो दिनों में कुछ निजी सेंटर भी बंद हुए। मुंबई में अब तक 20 लाख 43 हजार लोगों को टीका लगाया जा चुका है। जिसमें से दो लाख 76 नागरिकों ने वैक्सीन की दूसरी खुराक ली है। कुल टीकाकरणों में से 13 लाख से अधिक लोगों को मनपा केंद्रों पर टीका लगाया गया है।