सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय का निर्णय
पुणे। सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के तहत आने वाले कॉलेजों को 11 जनवरी से शुरू करने की अनुमति दी गई है। इसके तहत स्नातक और स्नातकोत्तर शिक्षा प्रदान करने वाले सभी कॉलेजों को शुरू करने की अनुमति दी गई है। सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय पुणे, नासिक और अहमदनगर जिलों में कॉलेज का संचालन करता है।
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार इन कॉलेजों को कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक सभी उपाय करने होंगे। कॉलेजों को कब शुरू करना है, यह तय करने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा एक समिति बनाई गई थी। इस समिति को हरी झंडी देने के बाद, कॉलेजों को शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, फार्मेसी, होटल मैनेजमेंट, फिजिकल एजुकेशन और वोकेशनल कोर्स के दूसरे वर्ष और अगले वर्ष की कक्षाएं शुरू होंगी। साथ ही आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, सोशियोलॉजी, लाइब्रेरियन, जर्नलिज्म और कम्युनिकेशन जैसे कोर्स की द्वितीय वर्ष और उससे ऊपर की कक्षाएं भी शुरू होंगी।