बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैमिली की फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपनी बेटी समीशा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। वीडियो

में शिल्पा की ६ माह की बेटी खुद से पलटी लेती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी की बेटी बेड पर खिलौने के साथ खेल रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, “एक पल वह इतने छोटे होते हैं, आपके हाथ उनके लिए बहुत बड़े लगते हैं। आप पलक झपकाते हैं और वह बड़े हो जाते हैं, जैसे हमारी छोटी परी समीशा आज ६ महीने की हो गई है।”