मुम्बई। ‘दृश्यम’ कोई रन-ऑफ-द-मिल क्राइम थ्रिलर नहीं है। इसकी शुरुआत मलयाली सुपरस्टार मोहनलाल ने की थी। 2013 में रिलीज़ हुई फिल्म ने सभी को अपनी सीट से चिपके रहने पर मजबूर कर दिया था। और आज की बात करें तो केवल मलयालम ओरिजनल में नहीं, बल्कि विभिन्न भाषाओं में फिल्म का रीमेक बनाया गया है जिसमें कमल हासन और अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
फिल्म द्वारा क्राइम थ्रिलर्स की शैली में खुद का नाम बनाने के साथ, फ्रैंचाइज़ी के प्रशंसकों को दृश्यम 2 का इंतज़ार है, जिसमें लीजेंडरी सुपरस्टार मोहनलाल अहम भूमिका निभा रहे हैं और जिसु जोसेफ द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म का प्रीमियर 19 फरवरी को विशेष रूप से अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर होगा। जबकि दुनिया भर में प्रशंसक वर्ष की सबसे-प्रतीक्षित सीक्वेल की रिलीज़ के इंतज़ार में हैं, हमने 5 कारणों को सूचीबद्ध किया है जो दृश्यम को दुनिया भर में पसंद की जाने वाली लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी में से एक बनाता है।
यह कई क्षेत्रीय भाषाओं में एक मास्टरपीस है जिसे एक नहीं, दो नहीं, बल्कि दृश्यम को चार भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं में बनाया गया है। यह तथ्य कि यह फिल्म कई भाषाओं में बनाई गई थी जैसे हिंदी (दृश्यम), तमिल (पापनासम), तेलुगु (दरूश्यम) और कन्नड़ (दृश्या), इस बात की गवाही देते हैं कि यह फिल्म सिर्फ एक क्षेत्रीय फिल्म नहीं थी बल्कि देश भर में एक मेगा हिट थी। सुपरस्टार अजय देवगन, कमल हासन, वेंकटेश और रविचंद्रन ओरिजनल के रीमेक में मुख्य भूमिका में थे।
दृश्यम की चार खास बातें :-
1. केवल हमारे देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी दृश्यम को अनुकूलित किया गया और रीमेक बनाया गया था। इस फिल्म को चीनी भाषा में रूपांतरित किया गया और इसे सभी पैक्ड सिनेमाघरों में ‘शीप विदआउट ए शेपर्ड’ नाम से रिलीज़ किया गया था। फिल्म को ‘धर्मयुद्ध’ के नाम से सिंहालीज़ भाषा में भी बनाया गया था। ‘दृश्यम’ चीनी भाषा में रीमेक होने वाली पहली भारतीय फिल्म थी।
2. दुनिया भर से आए आलोचकों की प्रशंसा के साथ, फिल्म एक बॉक्स-ऑफिस ब्लॉकबस्टर हिट थी। इतना कि दृश्यम पहली मलयालम फिल्म थी, जिसने अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से 500 मिलियन का कलेक्शन किया था, जो दुनिया भर में 750 मिलियन का कलेक्शन करने में सफल रही थी, यह रिकॉर्ड 2016 तक कायम था।
3. हाल के समय में बहुत कम फ़िल्में ऐसी हैं जिन्होंने फ़िल्म खत्म होने के बाद भी दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया, ये उन्होंने क्या देख लिया! ‘दॄश्यम’ एक बहुत ही बुद्धिमत्ता वाली फिल्म, जिसमें बहुत सारा सस्पेंस और ट्विस्ट थे, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया था और इसने दर्शकों पर स्थायी प्रभाव छोड़ा दिया था। इसका क्लाइमेक्स हमेशा जॉर्जकुट्टी की सोचने की क्षमता के बारे में आश्चर्यचकित कर देगा और कैसे वह अपने परिवार को मुसीबत से बचाने में कामयाब रहा है। यह एक एक्शन से भरपूर थ्रिलर थी जिसने पूरी तरह से दर्शकों के होश उड़ा दिए थे।
4. मोहनलाल दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार हैं जिन्हें 3 दशकों से अधिक का अनुभव है। फ्रेम में जब वह कदम रखते है तब स्क्रीन पर उनकी उपस्थिति और करिश्मा सभी को मंत्रमुग्ध कर देती है। उन्हीं के खातिर आगामी सीक्वल के लिए दर्शक अधिक उत्साहित हैं।
‘दृश्यम 2’ विशेष रूप से 19 फरवरी को अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर आ रही है।
- संतोष साहू