क्रिकेट के बाद धोनी क्रिकेट में ही नहीं रहेंगे बल्कि अपनी पत्नी के साथ मनोरंजन की दुनिया में भी चौके छक्के मारने उतरेंगे। जी हां,धोनी कामयाबी की किताब में नया चेप्टर जोड़ चुके हैं। पूर्व कप्तान अब मनोरंजन जगत में बतौर फिल्म निर्माता की भूमिका में हैं। उनकी घरेलू प्रोडक्शन कंपनी धोनी एंटरटेनमेंट का बैनर तेजी से आगे बढ़ रहा है। कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर उनकी पत्नी साक्षी धोनी हैं।
साक्षी ने खुलासा किया कि हॉटस्टार स्पेशल ‘शेर की दहाड़’ के बाद वो एक गैर प्रकाशित किताब पर काम करने जा रहे हैं। इसके लिए एक गैर प्रकाशित किताब पर वेब सीरीज बनाने का काम चल रहा है। किताब में एक रहस्यमयी अघोरी की कहानी है जो एक सुदूरवर्ती आइसलैंड में तमाम हाईटेक सुविधाओं के साथ रहता है। मिसेज धोनी ने कंपनी के काम की रफ्तार पर पूछे सवाल का जवाब देते हुए खुलासा किया कि ‘धोनी एंटरटेनमेंट’ एक साथ पांच प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।