मुम्बई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और जूही चावला को लेकर सुपरहिट फिल्म ‘भूतनाथ’ का निर्देशन कर चुके विवेक शर्मा अब आपातकाल के समय पर आधरित फ़िल्म ‘किमाच’ बनाने जा रहे हैं। जो एक बेहद संवेदनशील और मार्मिक कहानी पर आधारित है। यह फ़िल्म हिंदी और तमिल भाषा में बनाई जा रही है। बता दें कि फ़िल्म की कहानी 1975 के समय की है जब देश सबसे बुरे समय से ग़ुज़र रहा था। तब समाज कितना भटका और बंटा हुआ था। इस फ़िल्म में एक मुस्लिम परिवार के संघर्ष की कहानी है जिसे विवेक शर्मा खुद के बैनर फ़िल्मजोन क्रिएसन्स के बैनर तले बना रहे हैं। इस फ़िल्म का लेखन भी उन्होंने स्वयं किया है। वे इसे अपने जीवन की एक महत्वपूर्ण फ़िल्म बता रहे हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश में होगी। तमिल के दो बडे स्टार इसमें शामिल हैं जिनका ख़ुलासा जल्द होगा। हाल ही में विवेक शर्मा ने इस फ़िल्म का एक पोस्टर शेयर किया जिसमें वह बहुत ही एग्रेसिव लुक में नजर आ रहे हैं। अब आगे यह जानना बड़ा दिलचस्प होगा कि क्या विवेक शर्मा इसमे अभिनय भी करेंगे? क्योंकि लेखक -निर्देशक के साथ साथ विवेक शर्मा कमाल के अभिनेता भी हैं जो उनकी पिछली फिल्म ‘अ गेम काल्ड रिलेशनशिप’ में देखने को मिल चुका है। लिव इन रिलेशनशिप के सही मायनों को विवेक शर्मा ने इस फ़िल्म में बड़ी खूबसुरती के साथ पेश किया था। इस फ़िल्म को न सिर्फ क्रिटिक्स द्वारा खूब सराहा गया बल्कि विवेक शर्मा के अभिनय को भी बड़ी सराहना मिली थी।
– संतोष साहू