मुम्बई। कोरोना महामारी से व्याप्त इस संकट घड़ी में लंबे समय तक चले लॉकडाउन के बाद अब लोगों का जीवन धीरे धीरे सामान्य होने लगा है। लोग अपने अपने काम धंधे पर वापस लौटने लगे हैं। यही स्थिति बॉलीवुड में भी देखने को मिल रही है। गोरखनाथ मूवीज की प्रस्तुति हिंदी अल्बम ‘सब हमपे मरे तो मैं क्या करूँ’ की रिकॉर्डिंग अंधेरी, मुम्बई के एक म्यूजिक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में 14 सितंबर 2020 को सम्पन्न हुई।
जहाँ गायक राधे राधे के स्वर को संगीतकार एस. पी. सेन ने स्वरबद्ध किया। इस एल्बम के गीत को रीना अग्रवाल ने लिखी है। अल्बम के निर्माता निर्देशक कृष्णा चौहान हैं। शीघ्र ही अल्बम के वीडियो की शूटिंग मुम्बई के विभिन्न लोकेशनों पर शुरू की जाएगी।बता दें कि सिंगर राधे राधे पिछले दस वर्षों से माता की चौकी, जागरण, कीर्तन, सुंदरकांड कार्यक्रम में रंग जमाते आ रहे हैं। इसके अलावा वे फिल्मी गाने भी खूब गाते हैं। यह गायक झारखंड राज्य के चतरा जिला के रहने वाले हैं और बीस साल से नालासोपारा (पालघर, महाराष्ट्र) में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं।
– संतोष साहू