मुंबई। दक्षिण भारत के सुपरस्टार यश और उनकी पत्नी राधिका हाल ही में एक टीवी विज्ञापन की स्क्रीन पर छा गए। इस जोड़ी ने 4 साल बाद परदे पर फिर से वापसी की है और यही कारण है कि दर्शक उनकी जोड़ी के फैन हैं। यश ने 4 साल पहले राधिका से शादी की थी और यह कमर्शियल दिल को छू लेने वाला दृश्य है।
विज्ञापन में यह जोड़ी पति और पत्नी की वास्तविक जीवन वाली भूमिकाएं में हैं।
यश को KGF अवतार में देखा जा सकता है और पूरे विज्ञापन में एनर्जी से भरे हुए है। राधिका एक मुस्कुराती और प्यार करने वाली पत्नी का किरदार निभा रही हैं। यश अपनी पत्नी के साथ एक आदर्श पारिवारिक व्यक्ति की तरह दिख रहे हैं। दर्शक पूरी तरह से इस जोड़ी पर फ़िदा है चाहे ऑन स्क्रीन हो या ऑफ स्क्रीन।आपको बता दें कि यश और राधिका सैंडलवुड की सबसे पसंदीदा और प्रमुख जोड़ी है। 8 साल तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने 2016 में शादी कर ली। उन्होंने एक साथ चार फिल्में की हैं और एक-दूसरे के पसंदीदा सह-कलाकार हैं।
उन्होंने एक ही फिल्म में एक साथ अपना डेब्यू किया और वहीं से उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों को उनकी जोड़ी का दीवाना बना दिया। फिलहाल वे 2 बच्चों के पेरेंट्स हैं।
यश एक कन्नड़ फिल्म KGF के बाद से पैन इंडिया स्टार बन गए और राष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रशंसक बन गए। अभिनेता तब से पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे हैं और काफी ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स के लिए विज्ञापन कर रहे हैं।यश अगली बार KGF 2 में संजय दत्त के साथ दिखाई देंगे जो फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। फिल्म की 2021 में रिलीज़ होने की उम्मीद है।