मुम्बई। कोरोना महामारी के कारण मनोरंजन उद्योग कुछ महीनों से ठप पड़ा था, लेकिन ‘कंटेंट क्वीन’ एकता कपूर लॉकडाउन के समय भी कई परियोजनाओं पर काम करने में व्यस्त रही। उपभोक्ताओं की पसंद के बारे में असीम समझ रखने वाली, एकता ने इस दौरान भी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर एक फिल्म और एक वेब शो रिलीज़ किया है।एकता लॉकडाउन के तुरंत बाद सभी आवश्यक मानदंडों और सावधानियों के साथ “लाइट, कैमरा, एक्शन” के लिए तैयार है। कंटेंट क्रिएटर ने हाल ही में अपने बहुप्रतीक्षित वेब शो “ब्रोकन बट ब्यूटीफुल” का ट्रेलर रिलीज़ किया है जिसने सभी प्रशंसकों को अधिक प्रत्याशित कर दिया है। वहीं पिछले शुक्रवार को उन्होंने एक अन्य सुपरहिट शो “दिल ही तो है” का तीसरा सीजन और फिल्म “डॉली किटी और वो चमके सितारे” को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया है।उद्योग के करीबी सूत्रों ने साझा किया,“एकता लगातार दर्शकों को पसंद आने वाले नए कंटेंट को तलाशने में व्यस्त हैं।
वह सभी प्लेटफार्म पर, विशेष रूप से ओटीटी पर छाई हुई हैं और सभी फॉरमेट में अपना कंटेंट रिलीज कर रही हैं, इतना ही नहीं, इस लॉकडाउन में सीमित संसाधनों के साथ भी फिल्में या शो सहित मनोरंजन कर रही हैं।एक तरफ जहां निर्माता प्रोजेक्ट्स के लिए संघर्ष कर रहे हैं, एकता कपूर अपने प्रोजेक्ट और ताजा कंटेंट के साथ धूम मचा रही हैं। कंटेंट कंसम्पशन में उल्लेखनीय वृद्धि को देखते हुए एकता ने दर्शकों की पसंद को बखूबी परख लिया है और उन्हें कस्टम मेड कंटेंट प्रदान कर रही हैं। चाहे वह फिल्में हों, वेब शो हों या टीवी सीरियल, वह पूरी तरह से अपने काम में व्यस्त हैं। निस्संदेह एकता कई लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।
– संतोष साहू