मुम्बई। बॉलीवुड में डांसर के रूप में फेमस हो चुकी नोरा फतेही भारत के डांस रियलिटी शो में बतौर जज शामिल होने के बाद से एक सेंसेशनल जज बनकर उभरी हैं। नोरा फतेही ने डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में जज के रूप में अपने तूफानी अंदाज से दर्शकों का मन मोह लिया है। दर्शकों की रेटिंग के साथ-साथ नोरा की दर्शकों द्वारा सराहना में भारी बढ़ोतरी देखी है।
अपनी मनोरंजक व्यक्तित्व के कारण, नोरा फतेही बहुत कम समय में शो में सर्वश्रेष्ठ जजों में से एक बनकर उभरी हैं। नोरा फतेही युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है। साथ-साथ हिंदी के त्रुटिहीन ज्ञान के साथ स्टेज पर सभी को अचंभित कर देती है प्रतिभाशाली कलाकार न केवल दर्शकों और प्रतियोगियों बल्कि उनके साथी जजो को भी लुभा रही है।मलाइका अरोरा कोविड 19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद तुरंत ही नोरा फतेही को रियलिटी शो में बतौर जज चुना गया। इस शो के लिए नोरा का चुनाव सही साबित हुआ है। नोरा के शो में शामिल होने के बाद से ही लगातार शो की टीआरपी में बढ़ोतरी हो रही है।
नोरा फतेही ही के ग्लोबली कई फैन्स है, हाल ही में इंस्टाग्राम पर भी नोरा ने 16 मिलियन से ज्यादा फैन फॉलोइंग हासिल की है।शो पर नोरा के प्रभाव ने एक उत्साह पैदा कर दिया है। डांस की दुनिया में उनका ज्ञान और विशेषज्ञता, उनका चार्म, मजाकिया अंदाज और उनके हिंदी बोलने के कौशल तथा सकारात्मक ऊर्जा ने दुनिया भर के दर्शकों को मोहित कर लिया है।
– संतोष साहू