कोरोना महामारी की संकट समय में एक बार फिर से, रोहित शेट्टी उन लोगों का समर्थन करने के लिए आगे आए हैं जो कोविद के कारण आर्थिक रूप से प्रभावित हुए हैं। लॉकडाउन के कारण घर पर रहने वाले सिने कर्मियों और फ्रीलांस मीडिया कर्मियों की सहायता करके रोहित शेट्टी अपना उत्तरदायित्य निभा रहे हैं। उन्होंने ऐसे फ्रीलान्स मीडिया वीडियोग्राफरों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है जिनके खातों में किसी भी पब्लिकेशन से सीधे पैसे ट्रांसफर नहीं होता। ऐसे लोग सिर्फ रोजाना भुगतान पर कार्य कर पाते हैं।आपको बता दें कि रोहित शेट्टी बॉलीवुड के सबसे सफल और व्यस्त निर्देशक हैं।
उनके स्वभाव और व्यक्तित्व से सभी प्रभावित हैं। उनकी फ़िल्म गोलमाल और सिंघम की सभी श्रृंखला सुपरहिट रही है। इसके अलावा उन्होंने चेन्नई एक्सप्रेस, सिम्बा, ऑल द बेस्ट, दिलवाले, जमीन जैसी हिट फिल्में भी बनाई है।अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ अभिनीत ‘सूर्यवंशी’ भी रोहित के निर्देशन में बनी है जो कि लॉकडाउन के चलते रिलीज नहीं हो पायी है। संभवतः यह फ़िल्म इसी दीवाली में सभी सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। बॉलीवुड में कोरोना के कारण मंडरा रहे आर्थिक संकट की वजह से पूरा व्यापार चौपट हो गया है। ऐसे में फ़िल्म वितरक और सिनेमा हॉल संचालकों की निगाह ‘सूर्यवंशी’ पर टिकी है।