मुम्बई। कपूर खानदान में फिर से एक दुखद खबर आयी है। राज कपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे हृदय रोग से पीड़ित थे। गत वर्ष भी कपूर खानदान के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का देहावसान हो गया था। अब उनके छोटे भाई राजीव कपूर भी इस धरा को छोड़ कर चले गए। यह घटना कपूर परिवार के लिए अति विकट और दुखद घड़ी है।
राजीव कपूर ने राज कपूर प्रोडक्शन की फ़िल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी। यह फ़िल्म सुपर डुपर हिट हुई थी। मगर अपने परिवार के दूसरे सदस्यों के मुकाबले उनका फिल्मी कैरियर अधिक लंबा नहीं रहा, वे कुछ फिल्मों में काम करने के बाद कामयाबी ना मिलने के कारण फ़िल्म जगत से दूरी बना लिये।
एक जान हैं हम, आग का दरिया, जलजला, लावा, जबरदस्त, लवर बॉय, शुक्रिया, हम तो चले परदेश जैसी फिल्मों में राजीव कपूर ने काम किया है। राजीव ने अपने मंझले भाई ऋषि कपूर व माधुरी दीक्षित को लेकर ‘प्रेम ग्रंथ’ भी बनाई थी।
- गायत्री साहू