2021 में स्क्रीन पर नज़र आएगी ये आकर्षक जोड़ियां
मुम्बई। 2020 खत्म होने वाला है, कोरोना के चलते यह साल बॉलीवुड के इतिहास में सबसे खराब रहा। भारतीय सिनेमा को नए साल में बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। 2021 निश्चित रूप से नए जोड़ियों और रोमांचक ऑनस्क्रीन साझेदारी का साल है जो दर्शकों का ध्यान आकर्षित करेगा।
आइए जानते हैं नई बड़ी फिल्मों के जोड़ों को जो आने वाले साल में मचाएंगे खूब धमालश्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर – श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर पहली बार एक साथ दिखेंगे लव रंजन के अगले प्रोजेक्ट में। सुनने में आया है कि यह एक रोमांटिक कॉमेडी होगी, तो दर्शक इसमें कुछ आतिशबाज़ी की उम्मीद रख सकते हैं।
1.दीपिका पादकोण और प्रभास – यह जोड़ी बॉलीवुड में चर्चा का विषय बन गया है। ये दोनों प्रभावशाली कलाकार एक साथ नाग अश्विन के अगले प्रोजक्ट, जो पूरे भारत के मल्टी लिंग्वल साइंस फ़िक्शन ड्रामा में एक साथ दिखेंगे।
2.जैकलीन फर्नांडीज और रणवीर सिंह – जैकलीन पहली बार रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन साझा कर रही है रोहित शेट्टी की फ़िल्म सरकस में जो कि शेक्सपीयर की कॉमेडी ऑफ एरर्स पर आधारित है। दोनों सितारे अपनी एनर्जी और स्क्रीन प्रजेंस के लिए जाने जाते हैं, तो दर्शक कुछ इलेक्ट्रिक कैमिस्ट्री की उम्मीद तो रख ही सकते हैं।
3.दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी – दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी दोनों सितारे दिखेंगे शकुन बत्रा की ‘घरेलू नॉयर’ फ़िल्म में। दर्शकों को इस नए जोड़े के साथ एक नया जॉनर देखने को मिलेगा।
4.पूजा हेंगड़े और रणवीर सिंह – एक और एक्साॉइटिंग जोड़ी जो 2021 में देखने को मिलेगी। वह है पूजा हेंगड़े और रणवीर सिंह की जो रोहित शेट्टी की फ़िल्म सरकस में साथ होंगे। इस कॉमेडी फिल्म में दर्शक खूब मस्ती और मज़ा की उम्मीद कर सकते हैं।
5.अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा – अनन्या पांडे ने दिल धड़का देने वाले विजय देवराकोंडा के साथ पैन-इंडिया एक्शन फिल्म हासिल की है। इन दोनों की पहले ही फिल्म के कुछ तस्वीरें वायरल होने के बाद से ही जोड़ी ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर चुके हैं।
6.कैटरीना कैफ़ और सिद्धांत चतुर्वेदी – कैटरीना कैफ़ और सिद्धांत चतुर्वेदी की एकदम नई जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं। ये दोनों एक साथ आ रहे हैं सुपरनैचुरल कॉमेडी ‘फ़ोन बूथ’ में। फ़िल्म में ये दोनों भूत बने हुए दिखाई देंगे जो कि दर्शकों को हंसा कर लोटपोट कर देगा।