मुम्बई। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के फैंस को खुशखबरी मिलने वाली है। जनवरी 2021 में दोनों के माता-पिता बनने की उम्मीद है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर गुरुवार को प्रेग्नेंट अनुष्का और अपनी तस्वीर के साथ शेयर की और कहा कि अब हम तीन हैं। इसके बाद दोनों को बधाइयाँ मिलने शुरू हो गए। उस तस्वीर में अनुष्का पोलका डॉट्स वाली ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस पहनी हैं और विराट के साथ बहुत ही खुश नजर आ रही हैं।अनुष्का के विराट के इस मैसेज वाली यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। दोनों को बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियों की तरफ से लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। अनुष्का-विराट देश से सबसे लोकप्रिय सेलेब्रिटी जोड़ी के रूप में जाने जाते हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी है। लंबे समय तक डेटिंग के बाद दोनों ने 11 दिसंबर 2017 में अपने परिवार की मौजूदगी में विदेशी धरती इटली में शादी की थी। फिलहाल विराट 2020 आईपीएल के लिए यूएई में हैं। जबकि अनुष्का मुंबई में हैं। देश में कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के बाद दोनों ने लंबा समय मुंबई के अलीबाग स्थित अपने फार्महाउस में गुजारा था। जहां अनुष्का के माता-पिता भी उनके साथ थे।