दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर शुक्रवार को निम्न दाब का क्षेत्र बनने से चक्रवाती तूफान आने के आसार हैं. इस तूफान को Asani नाम दिया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक ये तूफान जल्द ही ओडिशा-पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के समुद्र तट से टकरा सकता है.
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी खाड़ी बंगाल की खाड़ी पर 6 मई से दबाव का क्षेत्र बन गया है। जिससे बंगाल के खाड़ी के ऊपर एक नया चक्रवाती तूफान ‘असानी’ धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। इस तूफान का असर पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों के अलावा बिहार और झारखंड में भी दिखाई देगा।
बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान असानी अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक ये तूफान जल्द ही ओडिशा-पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के समुद्र तट से टकरा सकता है। इसके लिए ओडिशा के 18 जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जाहिर है कि असानी का प्रभाव बिहार-झारखंड पर भी पड़ेगा। 10 मई से बिहार में मौसम बदल जाएगा। इसके लिए मौसम विज्ञानी लगातार तूफान पर नजर बनाए हुए हैं।
मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि अगले 48 घंटे में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। सरकार ने खतरे को देखते हुए एनडीआरएफ की 17 और ओडीआरएएफ की 20 टीमें तैनाती की हैं। 175 फायर ब्रिगेड टीमों को भी लगाया है।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पुरी, ढेंकनाल और नॉर्थ कोस्टल ओडिशा के कई जिलों में शुक्रवार से लेकर शनिवार तक तेज हवाएं चल सकती हैं। अंडमान सागर में निम्न दबाव की वजह से शुक्रवार को ही साइक्लोन की रफ्तार की जानकारी मिल सकेगी। इधर बंगाल में चक्रवात का असर नजर आने लगा है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं और बारिश के बाद लोगों को घरों में रहने को कहा गया है।
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि 8 मई तक साइक्लोन बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करेगा। इसके बाद इसकी रफ्तार 75 किमी/ घंटे हो सकती है। हम अभी इस पर नजर बनाकर हुए हैं। चक्रवाती तूफान असानी का असर पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, झारखंड, उत्तर-पूर्व के राज्यों में देखने को मिल सकता है। बीते कुछ सालों से ओडिशा को चक्रवातों का सामना करना पड़ रहा है।
इस नए चक्रवाती तूफान की होने जा रही एंट्री ने देश का मौसम बदल दिया है। तो वहीं दक्षिण अंडमान सागर और इसके आसपास के इलाके में बन रहे तूफान का असर दिखाई देने लगा है। इस नए चक्रवाती तूफान ‘असानी’ को श्रीलंका ने नाम दिया है, जिसका मतलब ‘प्रकोप’ होता है। यह तीसरा साल होगा, जब भारत के समुद्री इलाकों में तूफान आएगा।
इससे पहले 2020 में ‘अम्फान’ तूफान ने पश्चिम बंगाल और फिर 2021 में ‘यास’ तूफान ने ओडिशा को प्रभावित किया था। इस बार असानी तूफान भी ओडिशा के स्थल भाग से ही टकरा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके असर से ओडिशा सहित कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।