मुंबई। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी को उनके जन्मदिन पर विनम्र अभिवादन करने और जीवन का सार मानी जानेवाली श्रीमदभगवत गीता जयंती के उपलक्ष्य में मंगलमय शुभकामनाएं देने के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन 25 दिसंबर को किया गया। भाजपा के सायन स्थित जनसंपर्क कार्यालय में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में पंडित दीनदयाल उपाध्याय निशुल्क पुस्तक बैंक अंतर्गत अंत्योदय प्रतिष्ठान की ओर से 5वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूली पुस्तकों का निःशुल्क वितरण किया गया। स्कूली पुस्तक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ इस दौरान किए जाने के साथ ही दक्षिण-मध्य मुंबई निर्वाचन संघ के करीब 5000 विद्यार्थियों को पहले चरण में यह वितरण किया गया। महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री विजयराव पुराणिक इस दौरान प्रमुख अतिथि के रूप में मौजूद थे और उनके हाथों वितरण हुआ।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान योजनांतर्गत किए गए 18 हजार करोड़ रुपए का वितरण कार्यक्रम का प्रसारण इस दौरान जनसंपर्क कार्यक्रम में किया गया।
भाजपा के विधान परिषद के विधायक प्रसाद लाड के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस दौरान विधायक कालिदास कोलंबकर, दक्षिण-मध्य मुंबई जिलाध्यक्ष राजेश शिरवाडकर की प्रमुख उपस्थिति थी। साथ ही नगरसेवक, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संतोष साहू