ठाणे-मुंब्रा और भिवंडी क्षेत्रों में दो दिनों में तीन दुर्घटनाओं में चार लोग मारे गए हैं। मृतकों की पहचान यासीन चौधरी (28), कुसुम शेख (32), विश्वास भोईर (40) और नीलकंठ भोईर (32) के रूप में हुई है। मृत विश्वास और नीलकंठ पर मुंब्रा, शील डायघर और नारपोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया हैं। पहला हादसा मुंब्रा शीलफाटा रोड पर हुआ। मुंब्रा निवासी मोहम्मद अब्दुल चौधरी और यासीन चौधरी, सोमवार की सुबह अपनी दोपहिया वाहन पर मुंब्रा से शिलापट की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। अब्दुल और यासीन दोनों घायल हो गए। उन्हें कलावा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती कराया गया था हालांकि, इलाज करने से पहले यासीन चौधरी की मौत हो गई।
शिल डायघर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरी घटना रविवार की सुबह मुंब्रा बाईपास पर देखने को मिली। हर्षद शेख अपने साथ जारा शेख और कुसुम शेख को मुंब्रा बाईपास रोड अपने दोपहिया वाहन पर मुंब्रा की ओर ले जा रहे था। उसी समय मोनू पांडे (22) रिक्शाचालक ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। घटना में हर्षद, जारा और कुलसुम सभी घायल हो गए। दुर्घटना में कुसुम शेख की मौके पर ही मौत हो गई। मोनू के खिलाफ मुंब्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरी घटना रविवार दोपहर को भिवंडी के नारपोली इलाके में हुई। इस घटना में विश्वास भोईर और नीलकंठ भोईर दोनों की मौत हो गई।
आंजुर के भारोडी गांव में रहने वाले विश्वास नीलकंठ इलाके में एक गोदाम में काम करते थे। रविवार दोपहर जब वह दोपहिया वाहन पर काम करने जा रहा थे एक बडे वाहन ने उनकी दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। विश्वास और नीलकंठ की मौके पर ही मौत हो गई। नारपोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। हालांकि, विश्वास और नीलकंठ की आकस्मिक मौत के बाद पूरा शहर सदमे में है।