पुलिस बल में बहुचर्चित तबादले के आदेश जारी किये है, नासिक के पुलिस कमिश्नर विश्वास नांगरे पाटिल (लॉ एंड ऑर्डर) और मिलिंद भारंबे (क्राइम) को मुंबई जॉइंट कमिश्नर के रूप में नियुक्त किया है। विनय कुमार चौबे को अतिरिक्त पुलिस महानिर्देशक (रिश्वतखोरी की रोकथाम) के रूप में तैनात किया गया है। पुणे पुलिस कमिश्नर के रूप में के. व्यंकटेशम और ठाणे के पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर को उसी जगह कायम रखा गया है।
कृष्णप्रकाश को पिंपरी-चिंचवड़ के लिए पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। दीपक पांडे को नासिक के पुलिस आयुक्त के रूप में मौका दिया गया है। मनोज कुमार लोहिया को कोल्हापुर के महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।प्रताप दिघावकर को पुलिस महानिरीक्षक, नासिक नियुक्त किया गया है। नासिक के महानिरीक्षक चेरिंग दोरजे को जेल महानिरीक्षक के रूप में स्थानांतरित किया गया है।
बिपिन कुमार सिंह को नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। नासिक की अधीक्षक आरती सिंह को अमरावती आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच के एडिशनल कमिश्नर संदीप कर्णिक को एडिशनल कमिश्नर, वेस्ट डिवीजन के रूप में ट्रांसफर किया गया है।