रूस लगातार यूक्रेन पर हमला कर रहा है। राजधानी कीव और खारकीव के अलावा रूस की मिसाइलें कई शहरों को अपना निशाना बना रही हैं। इन हमलों में यूक्रेन के कई नागरिकों की जान भी चली गई है। रूस के हमलों के चलते यूक्रेन के लाखों लोग अपना देश छोड़कर चले गए हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) ने ये दावा किया है।
यूएन ने गुरुवार को कहा कि बीते एक हफ्ते में 10 लाख से अधिक शरणार्थी देश छोड़कर भागे हैं। यूएनएचसीआर के उच्चायुक्त फिलिपो ग्रांडी ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा कि सिर्फ सात दिनों में 10 लाख से ज्यादा लोग यूक्रेन से पड़ोसी देशों में पलायन कर चुके हैं। यूक्रेन के अंदर, लाखों लोगों के लिए बंदूकों के शांत रहने का समय आ गया है, जिससे मानवीय सहायता दी जा सके।
यूक्रेन और रूस के बीच आज इस युद्ध का आठवां दिन है। रूस ने राजधानी कीव और खारकीव शहर में भारी तबाही मचाई है। कई जगहों पर रिहाइशी इलाकों और अस्पतालों पर भी बमबारी की गई। वहीं यूक्रेन ने यह भी मान लिया है कि रूसी सेना ने खेरसन शहर पर अपना नियंत्रण कर लिया है। इस मामले में संयुक्त राष्ट्र सभा में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया या। हालांकि भारत ने इस मतदान में भाग नहीं लिया।
रोमानिया में 139,000 लोगों ने ली शरण
यूक्रेन के 1 लाख 39 हजार लोगों ने रोमानिया में शरण ली है। गुरुवार को रोमानिया की सीमा पुलिस ने आंकड़ें जारी किए हैं। पुलिस ने बताया कि रूस के हमले के बाद 1 लाख 39 हजार लोग रोमानिया आ चुके हैं। शरणार्थियों ने यूक्रेन के साथ लगे चार बार्डर चेक प्वाइंट के जरिए रोमानिया में प्रवेश किया है।
खेरसन पर रूस का कब्जा
यूक्रेन के पहले सबसे बड़े शहर पर रूस ने कब्जा कर लिया है। मेयर ने इस बात की पुष्टि करते हुए फेसबुक पर अपने लोगों से कहा कि अब वे रूसी सेना का आदेश मानें। रूस के खेरसन शहर में लगभग 3 लाख लोग रहते हैं। यह राजधानी कीव से 300 मील दक्षिण में है। बता दें कि रूस इस शहर पर पिछले तीन दिनों से हमले कर रहा है। यहां रिहाइशी इलाकों और अस्पतालों को भी नहीं बख्शा गया है। हालांकि यूक्रेन की सरकार की तरफ से इस शहर पर रूसी कब्जे को लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है।
रूस व यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की वार्ता आज
रूस व यूक्रेन के बीच बेलारूस बार्डर पर आज दूसरे दौर की वार्ता होगी। यूक्रेन से इस वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल रवाना हो चुका है, लेकिन रूस के विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा ने कहा कि अल्टीमेटम स्वीकार नहीं करेंगे। बता दें कि रूस ने 24 मार्च को यूक्रेन पर हमला बोला था।