केंद्रीय मंत्रिमंडल में आज शाम 6 बजे विस्तार होना है, जिसमें कई बड़े बदलावों की उम्मीद की जा रही है. नरेंद्र मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल और विस्तार का काउंटडाउन शुरू हो गया है। अब तक 11 मंत्री अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं.
इस बीच मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal Nishank) और डॉ. हर्षवर्धन (Dr. Harsh Vardhan) को स्वास्थ्य मंत्री के पद से हटा दिया गया है। उनके सहयोगी स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey) से भी इस्तीफा ले लिया गया है। उन्हें लंबे समय से बीमार होने के चलते हटाया गया है।
महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी (Debasree Chaudhuri) से इस्तीफा मांगा गया है। श्रम मंत्री संतोष गंगवार (Santosh Gangwar) से भी इस्तीफा लिया गया है। सदानंद गौड़ा (Sadanand Gowda) और शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोतरे (Sanjay Dhotre) से भी इस्तीफा ले लिया गया है। बंगाल के सांसद बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) से भी वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा ले लिया गया है।
हरियाणा के अंबाला से चौथी बार सांसद रतनलाल कटारिया (Rattan Lal Kataria) से भी इस्तीफा ले लिया गया है। राज्य मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी (Pratap Chandra Sarangi) का भी इस्तीफा ले लिया गया है। वहीं मंगलवार को ही सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत (Thawar Chand Gehlot) को हटाकर उन्हें कर्नाटक के राज्यपाल का जिम्मा दिया गया था।
गौरतलब है कि मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार करीब 2 साल बाद हो रहा है और करीब 20 नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है, वहीं कुछ मंत्रियों के काम से असंतुष्ट प्रधानमंत्री मोदी उन्हें हटा भी सकते हैं। इसी कारण मंत्रिमंडल में शामिल कुछ सदस्यों से इस्तीफे भी मांगे जा रहे हैं। शाम छह बजे मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए मंत्रियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह होगा। मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में 19 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद की संख्या 53 से बढ़़कर 72 हो जाएगी।