Tuesday, February 7, 2023
DRNews
  • होम
  • बड़ी खबर
  • ताजा खबरें
  • भारत
  • प्रदेश
    • दिल्ली NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • उड़ीसा
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
    • आईपीएल (IPL)
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कोरोना
    • टेक
    • ऐस्ट्रो
    • काम की बात
    • लोकल
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
LIVE
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
  • होम
  • बड़ी खबर
  • ताजा खबरें
  • भारत
  • प्रदेश
    • दिल्ली NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • उड़ीसा
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
    • आईपीएल (IPL)
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कोरोना
    • टेक
    • ऐस्ट्रो
    • काम की बात
    • लोकल
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home ताजा खबरें

President Oath Ceremony: द्रौपदी मुर्मू ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ, बोलीं- भारत में गरीब भी सपने देख सकता है

Admin by Admin
July 25, 2022
in ताजा खबरें, भारत
0 0
0
President Oath Ceremony: द्रौपदी मुर्मू ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ, बोलीं- भारत में गरीब भी सपने देख सकता है
0
SHARES
40
VIEWS
FacebookTwitterWhatsapp

द्रौपदी मुर्मू देश की नई राष्ट्रपति बन गई हैं. द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली हैं। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश NV Ramana ने उन्हें शपथ दिलाई. संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में द्रौपदी मुर्मू ने शपथ ली.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ लेने के बाद गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह के बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के साथ, मुर्मू देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बन गई हैं। इस दौरान उनके साथ पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मौजूद रहे।

मुर्मू का राष्ट्रपति बनना कई लिहाज से ऐतिहासिक है। आजादी के 75वें साल में देश का सर्वोच्च पद पहली बार आदिवासी समुदाय के किसी व्यक्ति को मिला है। मुर्मू आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की शख्सियत हैं। प्रतिभा पाटिल के बाद मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख अधिकारी समारोह में शामिल रहे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति का पद ग्रहण किया। उनके साथ पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द भी मौजूद हैं। सोमवार की सुबह संसद के सेंट्रल हॉल में शपथ लेने के बाद उनका पहला संबोधन 18 मिनट का रहा। इसमें उन्होंने गरीब से लेकर युवा और महिलाओं तक का जिक्र किया। इतिहास से लेकर आजाद भारत के विकास की यात्रा पर प्रकाश डाला। बोलीं, ‘मेरे लिए देश के युवाओं और महिलाओं का हित सर्वोपरि होगा।’

अमित शाह ने दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बहुत बहुत बधाई। मुझे विश्वास है कि आपका कार्यकाल देश के गौरव को नई ऊंचाइयों पर ले जायेगा। आज का यह ऐतिहासिक दिन लोकतांत्रिक मूल्यों पर चल हर वर्ग के सशक्तिकरण और अंत्योदय का एक अप्रतिम उदाहरण है।

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि पूरे देश ने द्रौपदी मुर्मू जी को भारत के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेते हुए गर्व के साथ देखा। उनका राष्ट्रपति पद ग्रहण करना भारत के लिए विशेष रूप से गरीबों, हाशिए पर पड़े और दलितों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। मैं उन्हें एक उपयोगी राष्ट्रपति कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

राष्ट्रपति मुर्मू के भाषण की बड़ी बातें

गरीब सपने देख सकता है और उन्हें पूरा भी कर सकता है : मैं जनजातीय समाज से हूं, और मुझे वार्ड काउंसलर से लेकर भारत की राष्ट्रपति बनने तक का अवसर मिला है। यह लोकतंत्र की जननी भारतवर्ष की महानता है। ये हमारे लोकतंत्र की ही शक्ति है कि उसमें एक गरीब घर में पैदा हुई बेटी, दूर-सुदूर आदिवासी क्षेत्र में पैदा हुई बेटी, भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंच सकती है। राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना, मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, ये भारत के प्रत्येक गरीब की उपलब्धि है। मेरा निर्वाचन इस बात का सबूत है कि भारत में गरीब सपने देख भी सकता है और उन्हें पूरा भी कर सकता है।

बिरसा मुंडा के बलिदान से प्रेरणा मिली : राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना, मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है। ये भारत के प्रत्येक गरीब की उपलब्धि है। मैं देश की ऐसी पहली राष्ट्रपति भी हूं जिसका जन्म आजाद भारत में हुआ है। संथाल क्रांति, पाइका क्रांति से लेकर कोल क्रांति और भील क्रांति ने स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी योगदान को और सशक्त किया था। सामाजिक उत्थान एवं देश-प्रेम के लिए ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान से हमें प्रेरणा मिली थी।

भारत की उपलब्धियों का बखान : कुछ ही दिन पहले भारत ने कोरोना वैक्सीन की 200 करोड़ डोज लगाने का कीर्तिमान बनाया है। इस पूरी लड़ाई में भारत के लोगों ने जिस संयम, साहस और सहयोग का परिचय दिया, वो एक समाज के रूप में हमारी बढ़ती हुई शक्ति और संवेदनशीलता का प्रतीक है।

मैंने जल, जंगल और जलाशयों को महसूस किया : मेरा जन्म तो उस जनजातीय परंपरा में हुआ है जिसने हजारों वर्षों से प्रकृति के साथ तालमेल बनाकर जीवन को आगे बढ़ाया है। मैंने जंगल और जलाशयों के महत्व को अपने जीवन में महसूस किया है। हम प्रकृति से जरूरी संसाधन लेते हैं और उतनी ही श्रद्धा से प्रकृति की सेवा भी करते हैं।

विविधताओं से भरा है हमारा देश : एक संसदीय लोकतंत्र के रूप में 75 वर्षों में भारत ने प्रगति के संकल्प को सहभागिता एवं सर्व-सम्मति से आगे बढ़ाया है। विविधताओं से भरे अपने देश में हम अनेक भाषा, धर्म, संप्रदाय, खान-पान, रहन-सहन, रीति-रिवाजों को अपनाते हुए ‘एक भारत – श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण में सक्रिय हैं।

स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करना हमारा काम : हमारे स्वाधीनता सेनानियों ने आजाद हिंदुस्तान के हम नागरिकों से जो अपेक्षाएं की थीं, उनकी पूर्ति के लिए इस अमृतकाल में हमें तेज गति से काम करना है। इन 25 वर्षों में अमृतकाल की सिद्धि का रास्ता दो पटरियों पर आगे बढ़ेगा- सबका प्रयास और सबका कर्तव्य। मेरे लिए बहुत संतोष की बात है कि जो सदियों से वंचित रहे, जो विकास के लाभ से दूर रहे, वे गरीब, दलित, पिछड़े तथा आदिवासी मुझ में अपना प्रतिबिंब देख रहे हैं।

महिलाओं-युवाओं के हित होंगे सर्वोपरि : मैं आज समस्त देशवासियों को, विशेषकर भारत के युवाओं को तथा भारत की महिलाओं को ये विश्वास दिलाती हूं कि इस पद पर कार्य करते हुए मेरे लिए उनके हित सर्वोपरि होंगे। मेरे इस निर्वाचन में, पुरानी लीक से हटकर नए रास्तों पर चलने वाले भारत के आज के युवाओं का साहस भी शामिल है। ऐसे प्रगतिशील भारत का नेतृत्व करते हुए आज मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।

नायकों का जिक्र किया : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, नेहरू जी, सरदार पटेल, बाबा साहेब आंबेडकर, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू, चन्द्रशेखर आज़ाद जैसे अनगिनत स्वाधीनता सेनानियों ने हमें राष्ट्र के स्वाभिमान को सर्वोपरि रखने की शिक्षा दी थी। रानी लक्ष्मीबाई, रानी वेलु नचियार, रानी गाइदिन्ल्यू और रानी चेन्नम्मा जैसी अनेकों वीरांगनाओं ने राष्ट्ररक्षा और राष्ट्रनिर्माण में नारीशक्ति की भूमिका को नई ऊंचाई दी थी।

Share this:

  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
  • WhatsApp
  • Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Amit ShahDraupadi Mumrmu sworn in as 15th president of IndiaDraupadi Murmu Oath CeremonyPM ModiPresident Draupadi MurmuPresident Oath Ceremony
Previous Post

महाराष्ट्र के पुणे में भारतीय वायु सेना का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में महिला पायलट जख्मी

Next Post

कांग्रेस के 4 सांसद पूरे सत्र के लिए लोकसभा से निलंबित, महंगाई को लेकर सदन के अंदर कर रहे थे विरोध प्रदर्शन

Next Post
कांग्रेस के 4 सांसद पूरे सत्र के लिए लोकसभा से निलंबित, महंगाई को लेकर सदन के अंदर कर रहे थे विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस के 4 सांसद पूरे सत्र के लिए लोकसभा से निलंबित, महंगाई को लेकर सदन के अंदर कर रहे थे विरोध प्रदर्शन

RECOMMENDED NEWS

ओमिक्रोन वैरिएंट: जनवरी-फरवरी में आ सकती है तीसरी लहर- विशेषज्ञ

ओमिक्रोन वैरिएंट: जनवरी-फरवरी में आ सकती है तीसरी लहर- विशेषज्ञ

इस साल वसईकरों को पानी की चिंता नहीं, ओवरफ्लो हो चुके सभी जलाशय

इस साल वसईकरों को पानी की चिंता नहीं, ओवरफ्लो हो चुके सभी जलाशय

अर्पिता मुखर्जी की चार लग्जरी कारें गायब, ढूंढ रही है ED

अर्पिता मुखर्जी की चार लग्जरी कारें गायब, ढूंढ रही है ED

1971 से इंडिया गेट पर जल रही Amar Jawan Jyoti को आज वॉर मेमोरियल की लौ में मिला दिया जाएगा

1971 से इंडिया गेट पर जल रही Amar Jawan Jyoti को आज वॉर मेमोरियल की लौ में मिला दिया जाएगा

POPULAR NEWS

  • चूनाभट्टी के सड़क पर 10  फीट का अजगर, देखे विडीओ

    चूनाभट्टी के सड़क पर 10 फीट का अजगर, देखे विडीओ

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कुर्ला के भाभा हॉस्पिटल में सुरक्षा कर्मी को विषारी साप ने मारा डंक

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 18 साल की लड़की से सेक्स कर सकते हैं, शादी नहीं? शादी में मोदी को समस्या क्या है- असुद्ददीन ओवैसी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुंबईकरों के लिए बड़ी खबर! वैक्सीनेशन सेंटर जाने की जरूरत नहीं, अपनी सोसाइटी में वैक्सीन लगाई जा सकेगी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • छोटे रूढ़िवादी शहर से निकलकर बॉलीवुड में अपना पैर जमा रही है सेजल शाह

    1 shares
    Share 0 Tweet 0

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • भारत का सबसे बड़ा एक्शन, चीन के 230 से अधिक सट्टेबाजी और लोन एप होंगे बंद February 5, 2023
  • पहले भी एफपीओ वापस हुए हैं, देश की छवि को नुकसान नहीं – अडानी विवाद पर वित्त मंत्री सीतारमण February 4, 2023
  • पद्म भूषण से सम्मानित दिग्गज गायिका Vani Jayaram अपने चेन्नई स्थित आवास पर मृत पाई गईं February 4, 2023
  • असम में बाल विवाह के खिलाफ पुलिस का एक्शन, काजी और पुजारियों समेत 2044 लोगों को किया अरेस्ट February 4, 2023
  • अजित पवार का दावा : शरद पवार, NCP के अन्य लोगों ने उद्धव को शिवसेना में बगावत के बारे में चेतावनी दी थी February 4, 2023
  • कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर की पत्नी परनीत कौर को किया सस्पेंड, बताई ये वजह February 3, 2023
  • BBC की डॉक्यूमेंट्री पर SC ने केंद्र को जारी किया नोटिस, तीन हफ्तों में मांगा जवाब February 3, 2023

Category

  • Andhra Pradesh (14)
  • Arunachal Pradesh (5)
  • Assam (9)
  • E-paper (65)
  • Haryana (21)
  • Himachal Pradesh (20)
  • jammu and kashmir (70)
  • Karnataka (66)
  • Kerala (20)
  • kolkata (50)
  • Life Style (12)
  • Mumbai (318)
  • Spiritual (32)
  • Tamil Nadu (21)
  • Telangana (35)
  • Uttarakhand (58)
  • West Bengal (1)
  • Youtube Channel (128)
  • अन्य (465)
  • आईपीएल (IPL) (73)
  • उड़ीसा (7)
  • उत्तर प्रदेश (379)
  • ऐस्ट्रो (252)
  • काम की बात (155)
  • कोरोना (511)
  • क्राइम (724)
  • खेल (162)
  • गुजरात (97)
  • छत्तीसगढ़ (13)
  • झारखंड (25)
  • टेक (45)
  • ताजा खबरें (1,766)
  • दिल्ली NCR (327)
  • देश विदेश (383)
  • पंजाब (124)
  • प्रदेश (36)
  • बड़ी खबर (1,962)
  • बिहार (71)
  • ब्लोग (2)
  • भारत (568)
  • मध्य प्रदेश (62)
  • मनोरंजन (746)
  • महाराष्ट्र (723)
  • राजनीति (791)
  • राजस्थान (47)
  • लोकल (294)
  • विडीओ (11)
  • शिक्षा (106)
  • हेल्थ (244)
  • हैदराबाद (15)
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • होम
  • बड़ी खबर
  • ताजा खबरें
  • भारत
  • प्रदेश
    • दिल्ली NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • उड़ीसा
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
    • आईपीएल (IPL)
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कोरोना
    • टेक
    • ऐस्ट्रो
    • काम की बात
    • लोकल
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal
  • Client Portal

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d bloggers like this: