देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी दादा बन गए हैं। उनके बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने आज सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया। आकाश और श्लोका की शादी पिछले साल मार्च में हुई थी।
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) दादा बन गए हैं। उनके बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने आज सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया। अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि भगवान कृष्ण की कृपा से श्लोका और आकाश अंबानी आज माता-पिता बन गए। उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी पहली बार दादा-दादी बनकर बहुत खुश हैं। नए सदस्य के आने से मेहता और अंबानी परिवार खुशी से झूम रहा है।
आकाश और श्लोका की शादी पिछले साल मार्च में हुई थी। आकाश और श्लोका स्कूल फ्रेंड रहे हैं। दोनों की स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनैशनल स्कूल(Dhirubhai Ambani International School) से हुई। श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री कंप्लीट की थी। श्लोका सोशल वर्कर (Social Worker) भी हैं। उन्होंने 2015 में कनेक्ट फॉर नाम से एनजीओ शुरू किया था, जो कि जरूरतमंदों को शिक्षा, भोजन और घर उपलब्ध कराता है।