प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के मंत्रिमंडल का बुधवार (7 जुलाई) को विस्तार किया गया और कुल 43 मंत्री शामिल किए गए. इनमें 15 कैबिनेट स्तर के मंत्री हैं और 28 राज्य मंत्री बनाए गए हैं. और कुल 12 मंत्रियों को पद से हटाया गया. अलग-अलग राज्यों से इन चेहरों को आगे लाया गया है. राष्ट्रपति भवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में 43 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. इस बार पीएम मोदी ने यूथ, एक्सपीरियंस और प्रोफेशनल्स पर फोकस किया है.
प्रधानमंत्री के रूप में मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल आरंभ करने के बाद पीएम मोदी ने पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार किया. शपथ ग्रहण समारोह होने के बाद रात में केंद्रीय मंत्रियों के पोर्टफोलियों की घोषणा की गई, जिसमें कई मंत्रियों के मंत्रालय में बदलाव किया गया है और नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. आइए जानते हैं किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय सौंपा गया है…

30 कैबिनेट मंत्री और उनके विभाग
1. राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्रालय, 2. अमित शाह- गृह और सहकारिता मंत्रालय, 3. नितिन गडकरी- सड़क परिवहन मंत्रालय, 4. निर्मला सीतारमण- वित्त और कॉरपोरेट अफेयर्स, 5. नरेंद्र सिंह तोमर- कृषि मंत्रालय, 6. एस जयशंकर- विदेश मंत्रालय, 7. अर्जुन मुंडा- ट्राइबल अफेयर्स, 8. स्मृति ईरानी- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, 9. पीयूष गोयल- कॉमर्स एंड इंडस्ट्री कंज्युमर अफेयर्स, फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन और टेक्सटाइन मिनिस्ट्री, 10. प्रहलाद जोशी- संसदीय कार्य मंत्री, कोयला और माइन, 11. धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट, 12. नारायण राणे- लघु एवं मध्यम उद्योग, 13. सर्बानंद सोनोवाल- पोर्ट, शिपिंग और आयुष, 14. मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मंत्रालय, 15. विरेंद्र कुमार- सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता, 16. गिरिराज सिंह- ग्रामीण विकास और पंचायती राज, 17. ज्योतिरादित्य सिंधिया- नागरिक उड्डयण मंत्रालय, 18. आरसीपी सिंह- स्टील, 19. अश्विनी वैष्णव- रेलवे, संचार और इलेक्ट्ऱॉनिक्स और इंफोर्मेशन, 20. पशुपति पारस- खाद्य प्रसंस्करण मंत्री, 21. गजेंद्र शेखावत- जल शक्ति, 22. किरण रिजीजू- कानून एवं न्याय मंत्री, 23. आरके सिंह- ऊर्जा, 24. हरदीप पुरी- पेट्रोलिय एवं गैस और शहरी विकास, 25. मनसुख मंडाविया- स्वास्थ्य और केमिकल फर्टिलाइजर, 26. भूपेंद्र यादव- पर्यावरण और श्रम, 27. महेंद्र नाथ पांडेय- भारी उद्योग, 28. पुरुषोत्तम रुपाला- मत्स्य, 29. जी किशन रेड्डी- संस्कृति, पर्यटन और नॉर्थ-ईस्टर्न रिजन डेवलपमेंट. 30. अनुराग ठाकुर- सूचना प्रसारण मंत्रालय और खेल
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
1. राव इंद्रजीत सिंह- सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
2. डॉ. जितेंद्र सिंह – विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री; तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री
राज्य मंत्री
1.श्रीपद नाइक – बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री; और पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री
2. फग्गनसिंह कुलस्ते – इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री, और ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
3. प्रहलाद सिंह पटेल – जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री, और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
4. अश्विनी कुमार चौबे – उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री, और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री
5. अर्जुन राम मेघवाल – संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री, और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री
6. जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह – सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री, और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री
7. कृष्ण पाल – विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री, और भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
8. दानवे रावसाहेब दादाराव – रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री, कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री, और खान मंत्रालय में राज्य मंत्री
9. रामदास अठावले – सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
10. साध्वी निरंजन ज्योति – उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री, और ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
11. डॉ. संजीव कुमार बाल्यान – मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री
12. नित्यानंद राय – गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
13. पंकज चौधरी – वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
14. अनुप्रिया सिंह पटेल – वाणिज्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
15. एस. पी. सिंह बघेल – कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री
16. राजीव चंद्रशेखर – कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री, और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री
17. शोभा करंदलाजे – कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
18. भानु प्रताप सिंह वर्मा – सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री
19. दर्शन विक्रम जरदोश – कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री, और रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
20. वी. मुरलीधरन – विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री, और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
21. मीनाक्षी लेखी – विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री, और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री
22. सोम प्रकाश – वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
23. रेणुका सिंह सरुता – जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
24. रामेश्वर तेली – पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री, और श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री
25. कैलाश चौधरी – कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
26. अन्नपूर्णा देवी – शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
27. ए. नारायणस्वामी – सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
28. कौशल किशोर – आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
29. अजय भट्ट – रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री, और पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री
30. बी एल वर्मा – उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री, और सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
31. अजय कुमार – गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
32. देवुसिंह चौहान – संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री
33. भगवंत खुबा – नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री, और रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री
34. कपिल मोरेश्वर पाटिल – पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री
35. प्रतिमा भौमिक – सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
36. डॉ. सुभाष सरकार – शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
37. डॉ. भागवत किशनराव कराड – वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
38. डॉ. राजकुमार रंजन सिंह – विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री, और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
39. डॉ. भारती प्रवीण पवार – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
40. बिश्वेश्वर टुडू – जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री, और जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री
41. शांतनु ठाकुर – बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
42. डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई – महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री, और आयुष मंत्रालय में राज्य मंत्री
43. जॉन बारला – अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
44. डॉ. एल. मुरुगन – मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री, और सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री
45. निसिथ प्रमाणिक – गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री, और युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री