बीते कई दिनों से देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में कमी आई है। इसको देखते हुए कई राज्यों में लॉकडाउन में ढील दी गई है। देशभर के राज्यों ने लॉकडाउन को लेकर क्या-क्या फैसला लिया है, किन राज्यों में छूट मिली है। आइए जानते हैं
उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर और दिल्ली समेत कई राज्यों ने राहत की घोषणा की है। हालांकि कोई भी राज्य ढिलाई के मूड में नहीं है और पूरी एहतियात बरती जा रही है। गोवा, कर्नाटक, ओडिशा, तेलंगाना आंध्र प्रदेश बिहार और सिक्किम समेत दक्षिण और उत्तर-पूर्वी भारत के अधिकतर राज्यों ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है।
Bihar: बिहार में आठ जून तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। लेकिन राज्य में व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है।
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के 61 जिलों में लॉकडाउन में छूट दी गई है तो 14 जिलों में कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। एक जून से कंटेनमेंट जोन के बाहर दुकानें-बाजार खोलने की अनुमति दे दी गई है। यह राहत सप्ताह में पांच दिन सुबह 7 से शाम 7 बजे तक रहेगी। शनिवार-रविवार की वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू अभी चलता रहेगा।
Delhi: राजधानी दिल्ली में आज से औद्योगिक क्षेत्रों और निर्माण स्थलों को खोल दिया जाएगा। इन क्षेत्रों में काम करने वालों को ई-पास लेकर जाना होगा। इसे कामगार खुद या कंपनी के प्रबंधतंत्र के जरिये जारी करा सकेंगे।
Uttarakhand: उत्तराखंड में 8 जून तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। अब सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक आवश्यक सामानों की दुकानें खुलेंगी।
Jammu-Kashmir: जम्मू कश्मीर में एहतियात के तौर पर सभी 20 जिलों में रोज नाइट कर्फ्यू के अलावा वीकेंड कर्फ्यू (शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक) लागू रहेगा। बाजारों में सभी तरह की दुकानें शनिवार-रविवार को छोड़ वैकल्पिक दिनों में खुलेंगी।
Haryana: हरियाणा में 7 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। हालांकि व्यापारियों और दुकानदारों को बड़ी राहत देते हुए बाजार खोलने का समय पांच घंटे से बढ़ाकर छह घंटे कर दिया गया है। बाजारों में आड-ईवन (Odd-Even) आधार पर अब सुबह 9 बजे दुकानें खुलेंगी और दोपहर 3 बजे इन्हें बंद करना होगा. शापिंग माल भी सुबह 10 से 6 बजे तक खुल सकेंगे। होटल भी खुल सकेंगे, लेकिन इनमें शादी समारोह और कांफ्रेंस की इजाजत नहीं होगी।
Telangana: तेलंगाना में लाकडाउन 10 दिनों के लिए बढ़ाया गया है। अब सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक छूट रहेगी.
Odisha: ओडिशा में भी 17 जून तक लाकडाउन बढ़ाया है।
Maharashtra: महाराष्ट्र में15 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन. हालाँकि, पाबंदियों में कुछ ढील दी है. सरकार की ओर से रविवार को जारी नई गाइडलाइन्स के मुताबिक राज्य में सभी आवश्यक चीजों की दुकानें जो की वर्त्तमान में सुबह 7 से 11 बजे तक खुलती थी, वो अब सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलने की अनुमति दी जा सकती है.