मुंबई का सं सरकारी संस्थानों की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को कोविड से सुरक्षित रखने के लिए 1000 एन-95 फेस मॉस्क एक संक्षिप्त समारो में मुफ्त प्रदान किया गया। सामाजिक संस्था दादासाहेब फाल्के फिल्म फ़ाउंडेशन मुंबई के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर विशेष रूप से उपस्थित थे।
फ़ाउंडेशन के महासचिव डॉ. अब्दुल रहमान वनू के संयोजन में इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया। चेंबूर के माहुल स्थित राष्ट्रीय केमिकल फर्टिलाइजर लि. (आरसीएफएल) यूनिट में सीआईएसएफ के मुंबई असिस्टेंट कमांडेंट अक्षय उपाध्यक्ष को मास्क प्रदान किया गया। इस अवसर पर अभिनेता और कॉमेडी किंग सुनील ग्रोवर ने मजाकिया चुटकुले भी सुनाए। सामाजिक कार्यों के कारण डॉ. आर. वनू को स्वच्छ भारत अभियान के लिए महाराष्ट्र का संयोजक भी नियुक्त किया गया है।