Tuesday, March 21, 2023
DRNews
  • होम
  • बड़ी खबर
  • ताजा खबरें
  • भारत
  • प्रदेश
    • दिल्ली NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • उड़ीसा
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
    • आईपीएल (IPL)
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कोरोना
    • टेक
    • ऐस्ट्रो
    • काम की बात
    • लोकल
LIVE
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
  • होम
  • बड़ी खबर
  • ताजा खबरें
  • भारत
  • प्रदेश
    • दिल्ली NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • उड़ीसा
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
    • आईपीएल (IPL)
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कोरोना
    • टेक
    • ऐस्ट्रो
    • काम की बात
    • लोकल
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home काम की बात

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, शुरुआती कारोबार मेंSensex-Nifty में गिरावट

Admin by Admin
March 14, 2023
in काम की बात
0 0
0
शेयर बाजार में जोरदार गिरावट, निवेशकों को एक दिन में 4.21 लाख करोड़ की चपत
2
SHARES
10
VIEWS
FacebookTwitterWhatsapp

नई दिल्ली, 14 मार्च । कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार की स्थिति आज (मंगलवार) एक बार फिर डांवाडोल नजर आ रही है। शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार लगातार उतार-चढ़ाव का सामना करता दिख रहा है। शेयर बाजार ने आज सपाट स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती 15 मिनट तक बाजार में खरीदारी का जोर नजर आया। उसके बाद बिकवाली के दबाव की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लगातार गिरते चले गए। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ और निफ्टी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

पहले एक घंटे के कारोबार के दौरान स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, लार्सन एंड टूब्रो, टाइटन कंपनी, टाटा स्टील और बीपीसीएल के शेयर 1.11 प्रतिशत से लेकर 0.77 प्रतिशत तक की मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे। दूसरी ओर अडाणी इंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर 7.03 प्रतिशत से लेकर 1.93 प्रतिशत तक की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,910 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 737 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,173 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 14 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 16 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 24 शेयर हरे निशान में और 26 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

वैश्विक स्तर पर जारी कमजोरी के बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज सपाट स्तर पर मामूली गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। ये सूचकांक 69.10 अंक टूटकर 58,168.75 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारों ने बाजार में लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की। खरीदारी के सपोर्ट से अगले 15 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स करीब 250 अंक उछलकर 58,490.98 अंक तक पहुंच गया।

लेकिन इसके बाद बाजार पर बिकवाल हावी हो गए, जिसके कारण सेंसेक्स में गिरावट का रुख बन गया। बीच-बीच में खरीदारों ने लिवाली करके सेंसेक्स को सहारा देने की भी कोशिश की, लेकिन इस सूचकांक की चाल में लगातार कमजोरी आती गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के भी शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 115.98 अंक की कमजोरी के साथ 58,121.87 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज सपाट स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। हालांकि निफ्टी 6.25 अंक की मामूली बढ़त के साथ 17,160.55 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में हुई खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक भी अगले 15 मिनट में ही करीब 70 अंक उछलकर 17,224.65 अंक तक पहुंच गया।

शुरुआती बढ़त के बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बनने पर निफ्टी में भी लगातार गिरावट आती चली गई। बीच-बीच में खरीदारी के सपोर्ट से इस सूचकांक को मामूली सहारा जरूर मिलता दिखा, लेकिन बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि इसकी गिरावट लगातार जारी रही। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 21.30 अंक की कमजोरी के साथ 17,133 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में भी घरेलू शेयर बाजार ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 95.93 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 58,141.92 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 107.40 अंक यानी 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,046.90 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सेंसेक्स 897.28 अंक यानी 1.52 प्रतिशत टूट कर 58,237.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 258.60 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,154.30 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

Share this:

  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
  • WhatsApp
  • Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Maharashtra NewsmumbaiNiftysharesStock market
Previous Post

मंगलवार का राशिफल – 14 मार्च 2023

Next Post

ग्लोबल मार्केट में कमजोरी, एशियाई बाजार भी लुढ़के

Next Post
1.63 रुपये वाला स्टॉक हुआ ₹550 का, एक लाख रुपये बन गए 3.37 करोड़

ग्लोबल मार्केट में कमजोरी, एशियाई बाजार भी लुढ़के

RECOMMENDED NEWS

अमेरिका में भी दिखा ‘नाटू नाटू’ गाने का जलवा, वीडियो वायरल

अमेरिका में भी दिखा ‘नाटू नाटू’ गाने का जलवा, वीडियो वायरल

महाराष्ट्र सरकार का राशन कार्ड धारकों को तोहफा

महाराष्ट्र सरकार का राशन कार्ड धारकों को तोहफा

महाराष्ट्र में शुरू होगा राजीव गांधी के नाम पर पुरस्कार

महाराष्ट्र में शुरू होगा राजीव गांधी के नाम पर पुरस्कार

90 वर्षीय 2 वरिष्ठ नागरिक ने दी कोरोना को मात

90 वर्षीय 2 वरिष्ठ नागरिक ने दी कोरोना को मात

POPULAR NEWS

  • चूनाभट्टी के सड़क पर 10  फीट का अजगर, देखे विडीओ

    चूनाभट्टी के सड़क पर 10 फीट का अजगर, देखे विडीओ

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कुर्ला के भाभा हॉस्पिटल में सुरक्षा कर्मी को विषारी साप ने मारा डंक

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 18 साल की लड़की से सेक्स कर सकते हैं, शादी नहीं? शादी में मोदी को समस्या क्या है- असुद्ददीन ओवैसी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुंबईकरों के लिए बड़ी खबर! वैक्सीनेशन सेंटर जाने की जरूरत नहीं, अपनी सोसाइटी में वैक्सीन लगाई जा सकेगी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • छोटे रूढ़िवादी शहर से निकलकर बॉलीवुड में अपना पैर जमा रही है सेजल शाह

    1 shares
    Share 0 Tweet 0

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • केंद्र ने कच्चे तेल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स घटाया, नई दरें लागू March 21, 2023
  • फैंस को सरप्राइज, ओटीटी पर देखेंगे ‘अनकट’ फिल्म पठान March 21, 2023
  • ‘एनीमल’ के अंतिम शेड्यूल के लिए अप्रैल में लंदन जाएंगे रणबीर कपूर March 21, 2023
  • Birthday Special : बॉलीवुड की ‘खंडाला गर्ल’ ने अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई March 21, 2023
  • एक्ट्रेस किरण खेर हुईं कोरोना पॉजिटिव, खुद दी जानकारी March 21, 2023
  • टीम इंडिया में खत्म हुआ इस खिलाड़ी का करियर?  March 20, 2023
  • बांग्लादेश ने दिया भारत को बड़ा ऑफर चटगांव और सिलहट में देश के बंदरगाहों का इस्तेमाल कर सकता है. March 20, 2023

Category

  • Andhra Pradesh (14)
  • Arunachal Pradesh (5)
  • Assam (9)
  • E-paper (65)
  • Haryana (21)
  • Himachal Pradesh (23)
  • jammu and kashmir (77)
  • Karnataka (69)
  • Kerala (20)
  • kolkata (56)
  • Life Style (12)
  • Mumbai (338)
  • Spiritual (37)
  • Tamil Nadu (22)
  • Telangana (39)
  • Uttarakhand (69)
  • West Bengal (6)
  • Youtube Channel (128)
  • अन्य (476)
  • आईपीएल (IPL) (74)
  • उड़ीसा (7)
  • उत्तर प्रदेश (396)
  • ऐस्ट्रो (281)
  • काम की बात (223)
  • कोरोना (511)
  • क्राइम (752)
  • खेल (204)
  • गुजरात (103)
  • छत्तीसगढ़ (16)
  • झारखंड (30)
  • टेक (47)
  • ताजा खबरें (1,887)
  • दिल्ली NCR (360)
  • देश विदेश (434)
  • पंजाब (124)
  • प्रदेश (37)
  • बड़ी खबर (2,078)
  • बिहार (79)
  • ब्लोग (8)
  • भारत (608)
  • मध्य प्रदेश (71)
  • मनोरंजन (847)
  • महाराष्ट्र (759)
  • राजनीति (866)
  • राजस्थान (55)
  • लोकल (295)
  • विडीओ (11)
  • शिक्षा (107)
  • हेल्थ (249)
  • हैदराबाद (17)
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • होम
  • बड़ी खबर
  • ताजा खबरें
  • भारत
  • प्रदेश
    • दिल्ली NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • उड़ीसा
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
    • आईपीएल (IPL)
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कोरोना
    • टेक
    • ऐस्ट्रो
    • काम की बात
    • लोकल

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d bloggers like this:
    Verified by MonsterInsights