कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने एक विवादित बयान देकर सबको चौंका दिया। सतीश जारकीहोली ने हिंदू शब्द को लेकर जो बयान दिया उस पर हंगामा मच गया। जारकीहोली ने रविवार को बेलागावी जिले के एक कार्यक्रम में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि- वे हिंदू धर्म की बात करते हैं… हिंदू शब्द कहां से आ गया? यह हमारा है क्या? यह तो पर्शियन (फारस) का है। ईरान, इराक, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान का है। फिर हिंदू शब्द आपका कैसे हो गया? इस शब्द को हम पर जबरदस्ती थोपा जा रहा है। अगर हिंदू के अर्थ को तलाशेंगे तो इस शब्द मतलब बहुत ही गंदा है। पता नहीं हिंदू शब्द को हम पर जबरदस्ती को क्यों थोपा जा रहा है। इस शोध की जरूरत है। इस पर चर्चा की जानी चाहिए। अखिकार इस शब्द को हम पर क्यों थोपा जा रहा है।
उन्होंने कहा हिंदू का मतलब समझ आएगा तो शर्म आ जाएगी। इसकी मीनिंग बहुत गंदी है। यह मैं नहीं कह रहा। पहले से वेबसाइट पर है। फिर क्यों इसे इतना ऊंचाई पर रखा है। कहीं और के धर्म और शब्द को हम पर थोपा जा रहा है।
कांग्रेस नेता और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने हिंदू शब्द को बाहरी बता कर हंगामा मचा दिया है। जारकीहोली का बयान आम जनता, विपक्षी दलों के नेताओं और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। और तमाम विवाद उत्पन्न हो रहे हैं। उनका यह वीडियो वायरल हो गया है। जिसके बाद वे राजनीतिक दलों खासकर भाजपा के निशाने पर आ गए हैं।