मुंबई का सं चिंचपोकली के गिरणगांव स्थित चिंचपोकली सार्वजनिक उत्सव मंडल के तत्वावधान में मनाए जा रहे सार्वजनिक गणेशोत्सव के 101वें वर्ष के अवसर पर भाजपा विधायक एड आशीष शेलार ने चिकित्सा उपकरणों का दान किया है। गौरतलब हो कि इस वर्ष मंडल कोरोना की पृष्ठभूमि पर जन आरोग्य वर्ष के रूप में मना रहा है।
मंडल की इस पहल के लिए स्व. मिनल बाबाजी शेलार की स्मृति में भाजपा विधायक आशीष शेलार ने 2 व्हीलचेयर, 1 वाटर बेड, 1 एयर बेड, 1 स्टील वॉकर और ब्लड प्रेशर इलेक्ट्रॉनिक मशीन दान की है। मंडल के अध्यक्ष उमेश सीताराम नाइक, विश्वनाथ पाताडे, स्वास्थ्य केंद्र के प्रमुख, राजन डिचोलकर, कार्यकारी सदस्य महेश पेडणेकर ने सहर्ष इस मदद को स्वीकार करते हुए कहा कि इन चिकित्सा उपकरणों का उपयोग जरूरतमंद लोगों द्वारा किया जाएगा। मंडल की ओर से विधायक आशीष शेलार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।