मालाड में विसर्जन के लिए कृतिम तालाब
—————————
मुंबई का सं कोरोना के संकट काल में घरेलू गणपति मूर्तियों के विसर्जन के लिए मालाड पश्चिम के लिंक रोड पर बनाया गया कृतिम तालाब का निर्माण भक्तों के लिए सुविधाजनक साबित हुआ। डेढ़ दिन के घरेलू मूर्तियों का परंपरानुसार विसर्जन किया गया।
उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी के मार्गदर्शन में नगरसेविका जया तिवाना के प्रयत्न से मनपा ने इसे तैयार किया है। इस कृतिम तालाब पर सभी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। आसपास के घरों में बड़ी संख्या में लोगों ने यहां बाप्पा का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया। गोपाल शेट्टी ने विसर्जन से पूर्व इसका जायजा लेकर तैयारियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर नगरसेविका जया तिवाना, युवा भाजपा नेता तेजिंदर तीवाना, युनुस खान व मनपा के पदाधिकारी उपस्थित थे.