मुंबई: बर्ड फ्लू की आशंकाओं के कारण थोक बाजार में मछली की कीमतें 150 रुपये से 250 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गई हैं। दिसंबर से मार्च तक ठंड के मौसम के दौरान मछलियों के समुद्र के तल में जाने की संभावना कम होती है इससे उन्हें पकड़ने में दिकक्त होती है। मछुआरों का कहना है कि इससे मछलियों के दाम भी बढ़े हैं। इस साल ठंडी होने के कारण मछलियों की कमी है। बर्ड फ्लू के चलते बाजार में मछली की अधिक मांग होने से कीमत बढ़ रही है।
गौरतलब हो कि बर्ड फ्लू के डर से उपभोक्ता मछली की ओर रुख कर रहे हैं. लेकिन समुद्र में चल रही ओएनजीसी की परियोजना से मछली पकड़ने को समस्या हो रही है। मछली जितनी कम होगी, कीमत उतनी ही अधिक होगी। मछुआरों को ठंडी के मौसम में मछली पकड़ने के लिए कड़ी मेहनत करनी होती है।
बाजारों में मछली का थोक भाव (प्रति किलो)
कोलम्बिन 350 से 550, सुरमई 350-600, पैपलेट 400-900, अन्य 200-400 रूपये प्रति किलो।