ठाणे-2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष्य में ठाणे जिला हॉकर्स सेल और श्रीनगर हॉकर्स कमिटी की ओर से किसन नगर और श्रीनगर के विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया. यह अभियान कांग्रेसी नेता मनोज शिंदे और ठाणे कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण के मार्गदर्शन में कमिटी के ठाणे अध्यक्ष कपूर गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा साफ सफाई की गई. शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सफाई अभियान शुरू किया गया.
हाथों में झाड़ू और स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लिए सड़कों पर निकल पड़े और सड़कों के किनारे व्याप्त गंदगी की सफाई शुरू की. विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा सड़कों की सफाई की गई. साथ ही परिसर की दैनिक सफाई करने वाले 7 सफाई कर्मचारियों का स्वागत भी किया गया. सफाई अभियान में श्रीनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय शिंदे, वागले प्रभाग समिति के वार्ड अधिकारी कैलाश राठौड़, अतिक्रमण अधिकारी भाऊ शिंदे, डॉ एस एम शेट्टी, डॉ यादव, डॉ अर्चना नवीन गुप्ता सहित विनोद ठक्कर, प्रह्लाद कोटे, वसंत तांडेल, धर्मा बोरकर, सुरेंद्र सरोज, दिनेश जैन व पत्रकार धर्मेंद्र उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए.