पुलिस अधिकारियों ने किया जगह का निरीक्षण
पालघर। पालघर जिले के लिए एक नए केंद्रीय जेल स्थापित करने का निर्णय लिया गया है. इसके तहत पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को पालघर का दौरा कर जगह का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जगह तय कर ली है, कार्यालय को जगह के संबंध में एक योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
पालघर में केंद्रीय जेल स्थापित करने के लिए 25 एकड़ जमीन की मांग की जरूरत है। अनेक प्रस्तावित स्थलों का जायजा लेने के बाद उमरोली की जगह पर मोहर लगी है। मुंबई जेल के विशेष पुलिस महानिरीक्षक चेरिंग डग, पालघर तहसीलदार सुनील शिंदे और अन्य अधिकारियों ने इस स्थल का निरीक्षण किया। उमरोली में नवनिर्मित फ्लाईओवर से सटे मार्ग पर योजना तैयार करने और प्रस्तुत करने का सुझाव दिया गया था।
वर्तमान में पालघर जिले के 500 से अधिक कैदी ठाणे और तलोजा जेलों में बंद हैं। उन्हें अदालत में लाने के लिए, पुलिस को क्रमशः 100 और 150 किमी की यात्रा करनी पड़ती है।इसके लिए अतिरिक्त पुलिस श्रमशक्ति की आवश्यकता होती है और कैदियों को अदालत में लाना कठिन होता जा रहा है। पालघर में केंद्रीय जेल स्थापित करने के लिए पिछले कई वर्षों से प्रयास किए जा रहे थे जो अब जाकर यह प्रयास सफल हुआ है।