मुंबई। मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर बृहस्पतिवार तड़के एक ऑटो-रिक्शा चालक का शव उसी के वाहन में बरामद हुआ है। मनोर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पालघर के मनोर इलाके में तड़के करीब तीन बजे कुछ राहगीरों ने शव को देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि शव पर चोट के निशान हैं। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान जिले के वसई इलाके के पुंडालिक पाटिल के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।