मुंबई। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे सहित कोंकण क्षेत्र में इस सप्ताह की शुरुआत में न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया है।सांताक्रूज में न्यूनतम तापमान शनिवार को तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया था। सांताक्रूज में रविवार सुबह 19.6 डिग्री सेल्सियस और कोलाबा में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोंकण के रत्नागिरी में तापमान 23 डिग्री सेल्सियस है। हालांकि सोमवार से तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है।
क्षेत्रीय मौसम विभाग के उप महानिदेशक कृष्णानंद होसालीकर ने कहा कि राज्य में न्यूनतम तापमान अभी भी औसत से ऊपर है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में, न्यूनतम तापमान अभी भी औसत से दो से चार डिग्री अधिक है। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग ने दो दिनों तक तापमान में मामूली गिरावट का अनुमान जताया है। परिणामस्वरूप महाराष्ट्र के भीतरी इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी। दो दिन बाद फिर से तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी। लेकिन मौसम शुष्क रहेगा।
गोंदिया में न्यूनतम तापमान शनिवार सुबह 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विदर्भ क्षेत्र में वर्तमान में औसत से लगभग एक या दो डिग्री ऊपर न्यूनतम तापमान में अंतर है। यदि उत्तर-पश्चिम भारत में ओले बनते हैं तो यह राज्य के आसपास के जिलों को प्रभावित करेगा, लेकिन ठंड के आगमन के लिए उत्तरी हवा की जरूरत होती है।