जगह जगह लगाए विरोध में पोस्टर
मुंबई। राज्य में कोरोना का संक्रमण खतरनाक रूप से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने नए नियमों के तहत ‘मिनी लॉकडाउन’ की घोषणा की है। शुक्रवार को रात आठ बजे से सोमवार को सुबह सात बजे तक सप्ताहांत में ही तालाबंदी की घोषणा की गई थी। लेकिन मंगलवार की सुबह पुलिस ने आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानों को बंद करने को कहा, जिससे राज्य के सभी व्यापारियों में भ्रम का माहौल पैदा हो गया।
राज्य में 30 अप्रैल तक हर वीकेंड पर लॉकडाउन लगे रहेंगे और अन्य दिनों में कड़े प्रतिबंध होंगे। ये प्रतिबंध अघोषित लॉकडाउन के समान हैं। राज्य सरकार द्वारा लगाए गए इस प्रतिबंध से व्यापारी वर्ग नाराज हो गए हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी नियमों में यह स्पष्ट है कि आवश्यक सेवाओं के अलावा अन्य दुकानें केवल वीकेंड पर बंद रहेंगी। पूर्व सूचना के बिना पुलिस ने सभी दुकानों को बंद करने का आदेश दिया।