चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के बाद मुंबई में भी एक ऐसा चौंका देने वाला मामला सामने आया है. आईआईटी बॉम्बे में एक कैंटीन कर्मचारी को गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में झांकते हुए पकड़ा गया है। कैंटीन में रात के वक्त ड्यूटी करने वाला यह कर्मचारी रविवार की रात गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताकझांक कर रहा था। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
छात्राओं ने कर्मचारी के ऊपर आरोप लगाया है कि वह लड़कियों का वीडियो भी बना रहा था। हालांकि पुलिस के मुताबिक इस आरोप की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि शख्स पाइप के सहारे हॉस्टल की बिल्डिंग में चढ़ा. उसके बाद उसने महिला बॉथरूम में झांकने की कोशिश की.
इस मामले में आईआईटी बॉम्बे का भी बयान आया, जिसमें बताया गया कि शख्स ने छात्रावास में घुसकर महिला बॉथरूम में झांकने की कोशिश की. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मुंबई पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. IIT बॉम्बे ने कहा, हम महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं.
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT बॉम्बे) की एक छात्रा ने पवई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा का आरोप है कि एक कैंटीन कर्मचारी ने रविवार रात हॉस्टल 10 (H10) के बाथरूम की खिड़की से उसका एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। पुलिस ने FIR दर्ज करने के बाद 22 साल के आरोपी को अरेस्ट कर लिया। आरोपी के मोबाइल से अभी तक कोई भी वीडियो नहीं मिला है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
IIT मैनेजमेंट ने कहा है कि आरोपी ने बाथरूम तक पहुंचने के लिए जिस पाइप का इस्तेमाल किया था, उसे बंद कर दिया गया है। IIT बॉम्बे अपने छात्रों के साथ खड़ा है। हम अपने छात्रों की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाएंगे।
आईआईटी बॉम्बे के डीन प्रोफेसर तपनेंदु कुंडू ने कहा कि हॉस्टल की कैंटीन पहले मेल स्टाफ चला रहा था, संस्थान ने तुरंत इस मामले पर एक्शन लिया है। बाहरी इलाके से बाथरूम तक जाने वाले रास्ते को सील कर दिया गया है। हॉस्टल विंग H10 का सर्वे करने के बाद जरूरी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे और लाइटिंग लगाई गई है।
मामला सामने आने के बाद IIT बॉम्बे ने बयान जारी किया है। जिसमें कहा है- IIT के हॉस्टल की नाइट कैंटीन का कर्मचारी पाइप डक्ट पर चढ़कर बाथरूम में वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। फिलहाल उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमें आरोपी के पास मिले फोन पर किसी भी फुटेज की जानकारी नहीं है। कैंटीन को तुरंत बंद कर दिया गया है और इसे तभी खोला जाएगा, जब यहां केवल महिला स्टाफ होगा।