जिनको पूरी दुनिया स्वर कोकिला के नाम से जानती और पहचानती है।वह भारत की अनमोल रत्न भारत रत्न लता मंगेशकर को उनकी जादुई आवाज ने दुनिया में अमर कर दिया है।
उपरोक्त बातें मुंबई और महाराष्ट्र में सबसे अधिक शैक्षणिक संस्थाओं में चर्चित संस्था श्रीखरका महावीर एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य न्यासी और आईआईटी माईंडस कोचिंग क्लासेस घाटकोपर के संचालक युवा समाज सेवी देवेन्द्र शुक्ला ने घाटकोपर में अपने कोचिंग क्लास में स्थानिक मीडिया से बात करते हुए कहा।
उन्होंने यह भी कहा कि लता ने अपनी करिश्माई आवाज की खुशबू से केवल गीत ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण फिल्म जगत को महकाया है।भारतीय सिनेमा जगत उनके योगदान को कभी नहीं भूलेगा।